गंगा तट से

मलमास पूर्णिमा पर गोकना घाट में हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने किया गंगा स्नान।

इलाहाबाद। (अनुुुराग शुुक्ला) मलमास की पूर्णिमा के अवसर पर ऊँचाहार की पावन धरती गोकना घाट पर हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने किया गंगा स्नान ऊँचाहार की पावन धरती गोकना घाट पर आज सुबह से ही श्रद्धालुओं का जमावड़ा लगा हुआ है। हज़ारोों श्रद्धालुओं ने गंगा जी में डुबकी लगाकर स्नान किया ।

ऊँचाहार के गोकना घाट जो कि बाबा गोकर्ण दास की पावन कुटी है श्रद्धालुओं का मानना है कि यहां गंगा जी में स्नान करने से मनुष्यों का जीवन भर का पाप धुल जाता है।

मनुष्य मोक्ष को प्राप्त होता है दूर-दूर से स्नार्थी ऊँचाहार के गोकना घाट में स्नान करने आते हैं ऊँचाहार के कोटिया चित्रा से लेकर लगभग 1 किलोमीटर की दूरी से गोकना घाट गंगा स्नार्थियों से भरा हुआ है जेष्ठ मास एवं मलमास की पूर्णिमा होने के कारण गंगा साथियों ने गंगा स्नान किया तथा देवालयों में पूजा पाठ भजन कीर्तन आदि किया ।

कोई श्री सत्यनारायण भगवान की कथा सुन रहा है कोई हवन करवा रहा था। गोकना घाट पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जमा है लोग 50 से 8 किलोमीटर दूर से यहां गंगा स्नान के लिए आते हैं और स्नान करके लोग अपने अपने गंतव्य की ओर जा रहे हैं। खबर लिखे जाने तक किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना का समाचार नहीं है श्रद्धालु शांतिपूर्वक गंगा स्नान कर अपने अपने गंतव्य की ओर पधार रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button