संत स्वामी श्री प्रख्यात शर्मा जी का एयरपोर्ट पर हुआ भव्य स्वागत अभिनंदन

प्रयागराज के झूंसी में 7 जुलाई से 14 तक पुरंदर आश्रम में भव्य विशाल यज्ञ का होगा आयोजन
प्रथम दिवस मुख्य यजमान के रूप में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य होगे सम्मिलित
प्रयागराज ( अनुरागदर्शन समाचार ) । तीर्थराज प्रयाग की पुण्य धरा में पधारे दक्षिण भारत के विख्यात संत स्वामी श्री प्रख्यात शर्मा जी के आगमन पर एयरपोर्ट प्रयागराज में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष विधान परिषद सदस्य लक्ष्मण आचार्य ने अंगवस्त्रम् व बुके भेंटकर स्वागत अभिनंदन किया। एयरपोर्ट पर ही जिलाध्यक्ष यमुनापार विभवनाथ भारती, जिलाध्यक्ष महानगर गणेश केसरवानी, जिलाध्यक्ष गंगापार अश्वनी दुबे,संजय जी, प्रभाकर जी,पिछड़ा मोर्चा क्षेत्र उपाध्यक्ष दिलीप चौरसिया,जिला मीडिया प्रभारी दिलीप कुमार चतुर्वेदी,जिला आईटी संयोजक सतीश विश्वकर्मा,श्याम मिश्रा आनन्द श्रीवास्तव आदि ने माल्यार्पण करते हुए बुके व अंगवस्त्रम् भेंटकर स्वागत किया।
प्रयागराज के झूंसी में 7 जुलाई से 14 तक पुरंदर आश्रम में भव्य विशाल यज्ञ स्वामी श्री प्रख्यात शर्मा जी सहयोगी आचार्यों के साथ कराएंगे। जिसमें प्रथम दिवस के मुख्य यजमान के रूप में प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य सम्मिलित होगें।




