Latestइलाहाबाद समाचारगंगा तट सेदेशप्रदेशलोकप्रिय

करवाचौथ पर अखंड सौभाग्य प्रदान करेगा अमृतसिद्धि योग

उज्जैन। कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की करवा चौथ पर सालों बाद अमृतसिद्धि योग बन रहा है। यह योग सुबह 8.21 से अगले दिन सुबह 6.30 बजे तक रहेगा। मान्यता है इस दिव्य योग में चंद्र दर्शन व चौथ माता की पूजा करने से व्रती महिलाओं को अखंड सौभाग्य की प्राप्ति होती है।

ज्योतिषाचार्य पं. अमर डब्बावाला ने बताया कार्तिक मास की कर्क चतुर्थी इस बार शनिवार के दिन रोहिणी नक्षत्र की साक्षी में आ रही है। चंद्र दर्शन के समय रोहिणी नक्षत्र की साक्षी चिर सौभाग्य प्रदान करने वाली मानी गई है। धर्म शास्त्र की मान्यता अनुसार करवा चौथ सौभाग्यवती महिलाओं के लिए विशेष है।

 

इस दिन सौभाग्य वृद्धि के लिए चंद्रमा का विशेष प्रभाव व्रती महिलाओं पर रहता है। इस बार चतुर्थी पर सालों बाद शनिवार के दिन रोहिणी नक्षत्र का दुर्लभ संयोग बन रहा है।

इस दिन पूजन करने से महिलाओं को सौभाग्य वृद्धि के साथ परिवारिक सुख की प्राप्ति होगी। ज्योतिषीय गणना में शनिवार को रात 8.21 बजे चंद्रोदय होगा। महिलाएं पूजा अर्चना कर पति के हाथों करवे से जल पीकर व्रत को पूर्णता प्रदान करेंगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button