Latest

रानी रेवती देवी सरस्वती में वर्चुअल संवाद कार्यक्रम के माध्यम से “वर्तमान परिस्थिति मे खिलाड़ी कैसे करें तैयारी” विषय पर मार्गदर्शन किया

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार) l रानी रेवती देवी सरस्वती विद्या निकेतन इंटर कॉलेज राजापुर ,प्रयागराज, के संगीताचार्य एवं मीडिया प्रभारी मनोज गुप्ता की सूचनानुसार विद्या भारती पूर्वी उ.प्र. के खिलाड़ियों के साथ ओलम्पियन पद्मश्री सुधा सिंह ने विद्या भारती के प्रयागराज स्थित क्षेत्रीय कार्यालय से वर्चुअल संवाद कार्यक्रम के माध्यम से “वर्तमान परिस्थिति मे खिलाड़ी कैसे करें तैयारी” विषय पर मार्गदर्शन किया। उ.प्र.शारीरिक शिक्षा एवं खेलकूद विभाग द्वारा आयोजित इस वर्चुअल संवाद कार्यक्रम मे उन्होंने खिलाड़ियो को इस विषम परिस्थिति मे घर पर रहते हुए सीमित संसाधन से किस प्रकार वर्कआउट व अपने खेल विधा के अनुसार तैयारी करें, इस विषय पर विशेष जानकारी खिलाड़ियों को प्रदान किया तथा अपनी दिनचर्या मे सभी खिलाड़ी योगा पर भी पर्याप्त समय दें ऐसा आग्रह भी किया।अध्यक्षीय उद्बोधन मे पूर्वी उ.प्र.के क्षेत्रीय संगठन मंत्री हेमचन्द्र ने खिलाड़ियों को आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए खिलाड़ियों से आग्रह किया कि सकारात्मक मन रखते हुए अपने खेल विधा के अनुसार अभ्यास करते हुए अपने पास – पड़ोस, व गाँव के लोग भी स्वस्थ रहें । सरकार की गाइड लाइन का पालन करते हुए इस प्रकार की भी कुछ गतिविधियां चलाने की आवश्यकता है। विशिष्ट अतिथि के रूप में काशी प्रान्त के संगठन मंत्री डा. राम मनोहर सहित क्षेत्र के खिलाड़ी भैया/ बहिन उपस्थित थे। अतिथि परिचय एवं आभार ज्ञापन विद्या भारती पूर्वी उत्तर प्रदेश के क्षेत्रीय शारीरिक प्रमुख जगदीश कुमार सिंह ने किया l

Related Articles

Back to top button