कुंभदेश

महादेव की आराधना से मिलता है मनवांछित फल: रविंद्रपुरी

हरिद्वार ( अनुराग दर्शन समाचार )। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष और पंचायती अखाड़ा श्री निरंजनी के सचिव श्रीमहंत रविंद्रपुरी ने श्रावण मास के प्रारंभ होने पर प्रथम दिवस चरण पादुका मंदिर स्थित मनशेश्वर महादेव मंदिर में जलाभिषेक कर विश्व कल्याण की कामना की। पूरे श्रावण मास मनशेश्वर मंदिर में भगवान शिव की आराधना होगी।

श्रीमहंत रविंद्रपुरी ने कहा कि श्रावण मास भगवान महादेव की आराधना का महीना होता है। इस महीने में की जाने वाली भगवान शिव की आराधना खाली नहीं जाती है। भगवान शिव की आराधना करने से मनवांछित फल प्राप्त होता है। सावन के दौरान रुद्राभिषेक का विशेष महत्व है। जो व्यक्ति सावन माह में सोमवार का व्रत रखता है उसकी हर मनोकामना भगवान शिव पूरी करते हैं। उन्होंने बताया कि 14 जुलाई से श्रावण मास शुरू हो गया है। 12 अगस्त को श्रावण पूर्णिमा के साथ समाप्त होगा। सावन का पहला सोमवार 18 जुलाई को पड़ रहा है। हिंदू पंचांग के अनुसार श्रावण मास को 5वां महीना माना जाता है। भगवान भोलेनाथ ने स्वयं ही इस मास में पडऩे वाले सावन के बारे में बताया है।

Related Articles

Back to top button