देश

पाच रुपए की नोट का हुआ मंचन

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। द स्टेज फाउंडेशन की ओर से इंटीमेट थिएटर मुडीगंज प्रयागराज मे कहानी पाच रुपए की नोट मंचन किया गया इस कहानी को डॉ नरेश ने लिखा है। जिसका नाट्य रूपांतरण सचिन चंद्रा और निर्देशन अनुपमा साहू ने किया इस नाटक में ट्रेन मे यात्रा कर रहे यात्री कि है जो बिना जाने समझे कि सी के बारे में अपनी राय बना लेते है सफर के दौरान लल्लू नाम का यात्री ट्रेन में यात्रा कर रहे ऑफिसर से पांच रुपए का नोट उधार लेता है । उधर ऑफिसर मन ही मन सोचता है ।कि मेरा पांच रुपए लोटायगा कि नही और इसी उधेड़ बुन मे पूरा सफर बीत जाता है ट्रेन इलाहाबाद पहुँच जाती है यात्री लल्लू ऑफिसर का पांच रुपए लौटा देता है तब ऑफिसर को अपनी गलती का एहसास होता है कि हम जो राय बनाते है वो गलत होता है मुख्य किरदार मे सौरभ अजय अंकित हर्सल शुभ यादव शालिनी प्रियासु और संजू साहू इत्यादि।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button