देश

भगवान भूतभावन को प्रिय है भाँग-धतूर-महामंडलेश्वर कौशल्यानन्द गिरी

( विनय मिश्रा )प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। विश्व जन कल्याण एवं सम्पूर्ण मनोकामना पूर्ति हेतु नैतिक विकास शोध संस्थान सेवा ट्रस्ट प्रयाग के तत्वाधान में जारी अनन्त पार्थिव शिवलिंग निर्माण महायज्ञ श्री कृपासिंधु हनुमान (काले हनुमान) मन्दिर त्रिवेणी बाँध पर सावन के छठवें दिन भी लगातार जारी रहा। आज मुख्य अतिथि के रूप में किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर श्री कौशल्यानन्द गिरी जी सदस्य किन्नर बोर्ड उत्तर प्रदेश एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में अखिलेश तिवारी सपरिवार उपस्थित रहे। मुख्य यजमान के रूप में श्री श्रवण दुबे उपस्थित रहे और भूतभावन भगवान भोलेनाथ का भाँग धतूरे से अभिषेक किया। यज्ञ स्थल पर अभिषेक आरती के उपरान्त भक्तों को महाशिवपुराण कथा का अमृतपान कराया गया। महामंडलेश्वर श्री कौशल्यानन्द गिरी जी ने कहा कि भगवान भूतभावन भोलेनाथ को भाँग मंदार धतूरा अत्यन्त प्रिय है ।भगवान शिव स्वयं ब्रह्माण्ड स्वरूप हैं उन्होंने कहा कि आकशे तारला लिंगम पाताले हटकेश्वरम मृत्युलोके महाकालम सर्वलिंगम नमस्तुते।

Related Articles

Back to top button