प्रदेश

वर्षा जल संरक्षण को निकाली प्रभात रैली

प्रयागराज ( अनुराग दर्शन समाचार ) । वर्षा जल संचयन एवं भूगर्भ जल संरक्षण को लेकर जनमानस में जागरूकता लाने के उद्देश्य से आर्य कन्या इंटर कॉलेज की छात्राओं ने शुक्रवार को प्रभात रैली निकाली। स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में प्रबंधक पंकज जायसवाल ने कहा कि धरती पर मात्र तीन प्रतिशत जल शुद्ध है इसलिए इसका संरक्षण बहुत आवश्यक है। प्रधानाचार्या डॉ. सुधा रानी उपाध्याय ने छात्राओं को शपथ दिलाई कि वह हर संभव प्रयास करेंगी की जल की बर्बादी न हो। भूगर्भ जल संरक्षण विषय पर निबंध एवं चित्रकला प्रतियोगिता भी कराई गई। निबंध में खुशी वैश्य प्रथम, हर्षिता श्रीवास्तव द्वितीय, पलक गुप्ता व सौम्या केसरवानी तृतीय जबकि आंचल चौरसिया, नंदिता कुमारी व काव्या चौरसिया को सांत्वना पुरस्कार मिला। चित्रकला में श्रेजल निषाद प्रथम, चित्रलेखा द्वितीय, नंदिता कुमारी तृतीय जबकि गौसिया खान एवं अंकिता केसरवानी को सांत्वना पुरस्कार मिला। उपप्रधानाचार्या अर्चना जायसवाल, आशा श्रीवास्तव, ऋतु अरोरा, वन्दिता अस्थाना, नीलम श्रीवास्तव, अनुपमा श्रीवास्तव, सलोनी अग्रवाल, वंदना मिश्रा, सुधा शुक्ला, कुसुम आदि ने सहयोग दिया।

Related Articles

Back to top button