बलिया। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर अपने बयानों को लेकर अक्सर चर्चा में रहते हैं. रविवार को बलिया में महिला अधिकार महारैली के दौरान राजभर ने ऐसा ही एक विवादास्पद बयान दिया. अपने कार्यकर्ताओं को दूसरी पार्टी की रैली में नहीं जाने की हिदायद देते हुए ओमप्रकाश राजभर ने कहा, “अगर बिना मेरी इजाजत के रैली में शामिल हुए, तो आपको मेरा श्राप लगेगा. आप सबको पीलिया हो जाएगा.”
यूपी सरकार में पिछड़ा विभाग मंत्री राजभर ने कहा, ‘जब तक मेरी टीम रैली का संदेश लेकर लेकर आपके पास नहीं जाएगी, तब तक आपमें से कोई भी किसी दूसरी पार्टी की रैली में नहीं जाएगा. जो भी बिना इजाजत रैली में जाएगा, उसे पीलिया हो जाएगा. ये ठीक तभी होगा जब मुझसे आकर दवाई लोगे.’
उन्होंने कहा, “हमने गीता-रामयण ज्यादा नहीं पढ़ी, लेकिन सुना है कि जैसी कमाई होती है, वैसी ही बरकत होती है. यानी जईसन खईबा अन्न, वेईसन होई मन. अगर सरकार के खजाने में शराब की कमाई का पैसा जाएगा, तो क्या प्रदेश कभी खुशहाल हो पाएगा?”
अपने मतदाताओं को सचेत करते हुए राजभर ने कहा, “पहले सपा और बसपा अलग-अलग लूटते थे. अब आगामी लोकसभा चुनाव में सपा, बसपा और कांग्रेस तीनों मिलकर देश लूटने की योजना बना रहे हैं.




