कानपुर में आयोजित आगाज़ 2022 एकता का पर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा कार्यक्रम के वहिष्कार की घोषणा

(अनुराग शुक्ला )प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। भाजपा के एक कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता द्वारा आगामी 8 जनवरी 2022 को कानपुर में आयोजित आगाज़ 2022 एकता का पर्व पर अग्रहरि समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष विदुप अग्रहरि द्वारा अग्रहरि समाज के नाम का दुरुपयोग बन्द करने की बात पर कैबिनेट मंत्री द्वारा यह कहना कि एक कमरे में अपने दो चार समर्थकों के साथ बैठकर स्वयं को स्वयम्भू राष्ट्रीय अध्यक्ष घोषित करने वाले लोग विघटन पैदा करने का कुचक्र कर रहे हैं ।यह कैबिनेट मंत्री के भय व हताशा का परिचायक है। यह बातें अग्रहरि समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष विदुप अग्रहरि ने अपनी विज्ञप्ति के माध्यम से कहा कि उन्हें पूरे देश के अग्रहरि समाज के लोगों ने चुना है । कैबिनेट मंत्री तथा उनकी पत्नी अभिलाषा गुप्ता जो कि प्रयागराज की मेयर भी हैं । मेयर ने किसी फर्जी व्यक्ति को अंतरराष्ट्रीय अग्रहरि समाज का अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष बताते हुए उसका पत्र दिखाया है और बताते हैं कि उन्हें उसका समर्थन प्राप्त है। जो कि हास्यास्पद है । अपनी हताशा को छिपाने के लिए उनपर अनर्गल बात करना एक कैबिनेट मंत्री को शोभा नहीं देता है । कैबिनेट मंत्री को माफ़ी मांगनी चाहिए। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा उक्त कार्यक्रम के वहिष्कार की घोषणा के बाद समाज का कोई भी व्यक्ति वहाँ नहीं जाएगा।



