इविवि: कॉलेजों ने सौंपा सीट प्लानिंग को ब्यौरा
प्रयागराज ( अनुराग दर्शन समाचार) । इलाहाबाद विश्वविद्यालय एवं संबद्ध कॉलेजों में वार्षिक व सेमेस्टर परीक्षा कराने की कवायद चल रही है। इविवि प्रशासन ने सोशल डिस्टेंसिंग को ध्यान में रखते हुए कॉलेजों से सीट प्लानिंग को ब्यौरा मांगा था। कॉलेज प्रशासन इसकी रिपोर्ट इविवि को सौंप दी है। ज्ञात हो कि परीक्षा नियंत्रक प्रो. रमेंद्र कुमार सिंह की ओर से जुलाई से स्नातक की परीक्षा का कार्यक्रम जारी किया गया था। लेकिन 30 जून तक लॉकडाउन होने के कारण अब उस तिथि पर परीक्षा नहीं कराई जाएगी। उम्मीद की जा रही है कि सब कुछ सामान्य रहा तो जुलाई के द्वितीय सप्ताह से स्नातक एवं पीजी अंतिम वर्ष की परीक्षा शुरू होगी। पहले अंतिम वर्ष की परीक्षा कराई जाएगी ताकि सोशल डिस्टेसिंग का पालन कराने में आसानी हो। सीएमपी डिग्री कॉलेज के प्राचार्य डॉ. बृजेश कुमार ने बताया कि कॉलेज के मुख्य परिसर में 400 और विधि कैंपस में 300 छात्रों की एक साथ परीक्षा कराने की क्षमता है। इसी प्रकार अन्य कॉलेजों के प्राचार्य अपनी क्षमता की रिपोर्ट बनाकर इविवि को भेजा है।



