इविवि: बीएड काउंसिलिंग के लिए मार्कशीट तैयार

स्नातक अंतिम वर्ष के तकरीबन 300 विद्यार्थियों को राहत
प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। 19 नवंबर को बीएड काउंसिलिंग में शामिल होने वाले स्नातक अंतिम वर्ष के तकरीबन 300 विद्यार्थियों के लिए इलाहाबाद विश्वविद्यालय ने मार्कशीट तैयार कर ली है। परीक्षा नियंत्रक प्रो. रमेंद्र कुमार सिंह के अनुसार अभ्यर्थी बुधवार को एफसीआई बिल्डिंग से अपराह्न एक से पांच बजे तक अपनी मार्कशीट ले सकते हैं।
ज्ञात हो कि बीएड की काउंसिलिंग 19 नवंबर से शुरू होगी। इसके बावजूद अब तक इविवि प्रशासन ने स्नातक अंतिम वर्ष और परास्नातक अंतिम सेमेस्टर का परीक्षा परिणाम नहीं जारी किया था। ऐसे में अभ्यर्थियों में इस बात को लेकर ऊहापोह की स्थिति थी कि वह काउंसिलिंग में हिस्सा कैसे लेंगे। इसके अलावा पीजीटी भर्ती के लिए आवेदन कैसे करेंगे। इसे लेकर अभ्यर्थियों ने कई बाद इविवि प्रशासन से गुहार लगाई। परीक्षा नियंत्रक ने बताया कि स्नातक के परीक्षार्थियों के लिए अलग से मार्कशीट तैयार कर ली गई है। जबकि, 30 नवंबर से पहले परास्तनाक के 30 विषयों के परिणाम जारी कर दिए जाएंगे।




