Latestइलाहाबाद समाचार

नहीं दिखा माहे रमज़ान की 29 को चाँद सोमवार को मनाई जाएगी ईद उल फित्र

प्रयागराज। ईद के चाँद को लेकर क्या बुढ़े क्या बच्चे हर किसी मे दीदार की ललक होती है।लोगों में माहे रमज़ान के 29 के चाँद को लेकर ज़्यादा उत्सुक्ता रहती है।

मग़रिब की अज़ान और रोज़ा खोलने के साथ हर को घर की सबसे उँची मन्ज़िल पर चढ़ कर चाँद के दीदार को बेताब रहता है।ओलमाओं ने भी चाँद की तसदीक़ और चाँद के देखने को लेकर क़ौम के लोगों को ताकीद की थी।

हर कोई आसमान की ओर टक टकी लगा कर चाँद के दीदार को बेताब रहा।मौसम साफ होने के बावजूद चाँद का दीदार नहीं हो सका वहीं कहीं से भी चाँद होने की तसदीक़ नहीं हुई।सऊदी अरब मे चाँद होने के दूसरे दिन भारत में भी चाँद देखा जाता है।लेकिन वहाँ शनीवार को चाँद देखा गया और रविवार को ईद मनाई जाएगी।

वहीं भारत में रविवार को माहे रमज़ान का तीसवाँ रोज़ा रखा जाएगा और सोमवार को ईद मनाई जाएगी।

उम्मुल बनीन सोसाईटी के महासचिव सै०मो०अस्करी ने सभी से अपील की है की कोई भी लॉकडाउन का उलंघन न करे घरों मे रहें बाज़ारों का रुख कत्तई न करें ग़रीबों और ज़रुरतमन्दों की अधिक से अधिक मदद करें।ईद को सादगी से मनाएँ,फिज़ूलखर्चि से बचें और उस पैसे से ज़रुरतमन्दों की मदद करें।अपने आस पास देखें की कोई ऐसा तो नहीं जिसके घर चूल्हा न जल रहा हो उसकी मदद करें।अगर हमने दूसरों को खुशी दे दी तो यही सबसे बड़ी ईद होगी इसी जज़बे को ध्यान मे रखते हुए ईद पर ग़रीबों की इमदाद करें।

Related Articles

Back to top button