देश
प्रयागराज में कांवरियों पर हुई पुष्पवर्षा


प्रयागराज ( अनुराग दर्शन समाचार )। जिला प्रशासन के उच्च अधिकारियों ने सोमवार को भी प्रयागराज में कांवरियों पर पुष्प वर्षा कर उनका अभिनंदन किया। इस दौरान कांवरियों में खुशी का माहौल रहा और सभी के ‘बोल बम’ नारा में उत्साह दिखाई दिया।
सोमवार को नये मण्डलायुक्त विजय विश्वास पंत, एडीजी प्रेम प्रकाश, आईजी राकेश सिंह, जिलाधिकारी संजय कुमार खत्री एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शैलेश कुमार पाण्डेय ने कांवड़ यात्रा में आए हुए श्रद्धालुओं पर हेलीकाप्टर से पुष्पवर्षा की। इसके साथ ही कांवड़ यात्रा मार्गों पर आए कांवड़ यात्रा में श्रद्धालुओं पर पुष्प वर्षा होने से उनमें जोश दिखाई दिया। इस दौरान कांवरियां पुष्पवर्षा से प्रफुल्लित नजर आए और यह नजारा देख कर अभिभूत हो गये।



