Latestइलाहाबाद समाचारदेशदेश

PM मोदी के आवास से शाह के साथ निकले सिंधिया, कमलनाथ के घर कांग्रेस की बैठक

नई दिल्ली, भोपाल। मध्य प्रदेश में जारी सियासी संकट के बीच ज्योतिरादित्य सिंधिया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलकर उनके आवास से निकल गए हैं।

वह गृहमंत्री अमित शाह के साथ पीएम मोदी के घर से निकले। वह यहां शाह से साथ ही पहुंचे थे। माना जा रहा है कि भाजपा में उनके शामिल होने का एलान कुछ ही देर में हो सकता है।उधर कांग्रेस नेता भोपाल में सीएम कमलनाथ के आवास पर बैठक कर रहे हैं। यहां कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह, जीतू पटवारी, बाला बच्चन, सज्जन सिंह वर्मा, सुरेंद्र सिंह बघेल समेत अन्य लोग मौजूद हैं। 

भाजपा उन्हें राज्यसभा भेज सकती है। यह भी कयास लगाए जा रहे हैं कि वह केंद्रीय मंत्री भी बन सकते हैं। वहीं भोपाल में भाजपा कार्यालय में बैठक जारी। यहां शिवराज सिंह चौहान, वीडी शर्मा और विनय सहस्त्रबाहु सहित वरिष्ठ नेता उपस्थित है। 

इससे पहले सिंधिया दिल्ली में अपने आवास से खुद गाड़ी लेकर निकले। मीडिया ने उनसे बात करने की कोशिश भी की, पर कोई जवाब नहीं मिला। बता दें कि ज्योतिरादित्य सिंधिया और उनके समर्थक कमलनाथ सरकार के रवैये से बेहद नाराज हैं। बता दें कि आज पूर्व केंद्रीय मंत्री स्व. माधवराव सिंधिया की 10 मार्च को 75वीं जयंती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button