Latestप्रदेश

मिर्जापुर में भाषण देते अचानक बिगड़ी केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया की तबियत

मिर्जापुर। केंद्रीय स्वाथ्य व परिवार कल्याण राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल की अचानक तबियत खराब हो गई. अखिल भारतीय कुर्मी क्षत्रिय महासभा सम्मेलन के कार्यक्रम में भाषण के दौरान अनुप्रिया पटेल की तबियत बिगड़ गई. आनन-फानन में उन्हें बीएचयू के सर सुंदरलाल अस्पताल और ट्रॉमा सेंटर, वाराणसी में भर्ती कराया गया, जहां उनके स्वास्थ्य की जांच चल रही है.

मिली जानकारी के मुताबिक, राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल रविवार को मिर्जापुर में अखिल भारतीय कुर्मी क्षत्रिय महासभा सम्मेलन के कार्यक्रम में भाग लेने के लिए पहुंची थीं. इसी कार्यक्रम में अनुप्रिया पटेल भाषण दे रही थीं. इसी दौरान उनकी तबियत अचानक खराब हो गई. जनसभा में भाषण के बीच कमजोरी की शिकायत पर बीएचयू, वाराणसी ले जाया गया.

इसके बाद जिले में लगे अनुप्रिया पटेल के सभी लोकल कार्यक्रम निरस्त कर दिए गए. शुरुआती जांच में अनुप्रिया पटेल की तबीयत ब्लड प्रेशर कम होने के चलते खराब होना बताया जा रहा है. पार्टी नेताओं के अनुसार, उनकी स्वास्थ जांच की जा रही है. जल्द ही उन्हें स्वास्थ जांच के लिए दिल्ली भेजा जा सकता है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button