इलाहाबाद समाचार

केशरवानी समाज के द्वारा मनाई गई महर्षि कश्यप मुनि की जयंती

 

( राजेश विश्वकर्मा )
प्रयागराज ( अनुराग दर्शन समाचार )। उत्तर प्रदेश केसरवानी वैश्य सभा के द्वारा केसर विद्यापीठ इंटर कॉलेज के प्रांगण में महर्षि कश्यप मुनि जी की जन्म जयंती मनाई गई।कार्यक्रम का शुभारंभ अखिल भारतीय केसरवानी वैश्य महासभा के वरिष्ठ संरक्षक विश्वनाथ गुप्ता जी के द्वारा कश्यप मुनि जी के चित्र पर दीप प्रज्वलित एवं पुष्प अर्पित कर की गई। इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य वक्ता अखिल भारतीय केसरवानी वैश्य महासभा के संरक्षक शिव कुमार वैश्य ने कहा कि सप्त ऋषियों के कारण सृष्टि का चलन आगे बढ़ा और उन्हीं सप्तर्षियों में सबसे श्रेष्ठ ब्रह्मा जी की वरद संतान ऋषि कश्यप मुनि जी रहे जो वैश्य समाज के गोत्राचार्य हैं। और हम सभी वैश्य समाज के लोग उनकी संतान हैं और आगे कहा कि आज वैश्य समाज के लोग महर्षि कश्यप मुनि जी के विचार और संस्कार को आत्मसात करके समाज को आगे बढ़ाएं। इस अवसर पर अखिल भारतीय केसरवानी वैश्य महासभा के कोषाध्यक्ष सतीश चंद्र केसरवानी ने कहा कि केशरवानी समाज के लोग आज शिक्षित होकर विभिन्न पदों पर रहकर देश और समाज की सेवा कर रहे हैं।प्रदेश के नवनिर्वाचित अध्यक्ष तीरथ राज गुप्ता, वरिष्ठ उपाध्यक्ष विजय वैश्य ने कहा कि हमें मजबूत इच्छाशक्ति के साथ संगठन को और मजबूत करना होगा। इसके अलावा कन्हैया लाल गुप्ता,श्रीकांत केसरवानी, राजेश केसरवानी, राधेश्याम केसरवानी, कन्हैया लाल गुप्ता ,ओपी गुप्ता, गोपाल केसरवानी ने अपने विचार व्यक्त किए।

Related Articles

Back to top button