Latest

Magh Mela Police praiseworthy Work: माघ मेला पुलिस का सराहनीय कार्य

Magh Mela Police praiseworthy Work: माघ मेला पुलिस का सराहनीय कार्य

Magh Mela Police praiseworthy Work: माघ मेला पुलिस का सराहनीय कार्य प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। माघ मेला के संगम तट पर अपने परिवार के संग स्नान करने आयी काजल चौरसिया पुत्री राकेश चौरसिया निवासी रामनगर शुक्लागंज उन्नाव की निवासी हैं। दिनांक 22.01.2023 को काजल चौरसिया का पैसों व कागजात से भरा पर्स संगम महावीर मार्ग के आस पास कहीं गिर गया। काफी खोजबीन के बाद नहीं मिला, निराश होकर काजल द्वारा थाना संगम में अपना पर्स खो जाने की सूचना दी गई।

संगम थाना प्रभारी द्वारा ड्यूटी पर तैनात सभी कर्मचारीगणों व मेला कण्ट्रोल रूम को सूचित किया गया कि काजल चौरसिया का 2300 रुपये व पर्स कही खो गया है सूचना मिलने पर तत्काल सूचित करें। ड्यूटी के दौरान तैनात उप निरीक्षक सुजीत कुमार मय हमराह को एक लावारिस पर्स महावीर मार्ग पर मिला।

मौके से थाना प्रभारी संगम को सूचित किया गया, आरक्षी द्वारा सूचना मिलने पर थाना प्रभारी द्वारा पर्स में पहचान पत्र के माध्यम से सम्बन्धित को सूचना दी गयी कि आपका पर्स पुलिस चौकी संगम माघ मेला के कार्यालय में रखा है आप आकर अपना पर्स ले जायें। काजल चौरसिया पुलिस चौकी संगम माघ मेला पहुंचकर उप निरीक्षक सुजीत कुमार के द्वारा 2300 रूपये व कागजात से भरा पर्स सम्बन्धित को पहचान कराकर वापस किया गया।

मौके पर पैसा व पर्स पाकर काजल चौरसिया ने पुलिस के मानवीय कार्य की प्रसंशा की और आभार व्यक्त किया। पुलिस अधीक्षक माघ मेला डा0 राजीव नारायण मिश्र द्वारा पुलिस के इस सराहनीय कार्य की प्रसंशा की और उप निरीक्षक सुजीत कुमार मय हमराह को प्रशस्ति पत्र प्रदान किया।

Related Articles

Back to top button