Prayagraj Elahabadi Vimochan 5 March :21वीं सदी के इलाहाबादी’ का विमोचन 05 को
Prayagraj Elahabadi Vimochan 5 March :21वीं सदी के इलाहाबादी’ का विमोचन 05 को

Prayagraj Elahabadi Vimochan 5 March :21वीं सदी के इलाहाबादी’ का विमोचन 05 कोसुप्रीम कोर्ट के न्यायमूर्ति पंकज मित्तल होंगे मुख्य अतिथि
प्रयागराज( अनुराग दर्शन समाचार )। इम्तियाज़ अहमद ग़ाज़ी की पुस्तक ‘21वीं सदी के इलाहाबादी’ का विमोचन आगामी 05 मार्च को मोती लाल नेहरु मेडिकल कॉलेज के डॉ. प्रीतमदास प्रेक्षागृह में होगा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सुप्रीम कोर्ट के न्यायमूर्ति पंकज मित्तल मौजूद रहेंगे। अध्यक्षता वरिष्ठ पत्रकार के. विक्रमराव करेंगे। उत्तर प्रदेश राज्य उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग के अध्यक्ष न्यायमूर्ति अशोक कुमार और समाज सेवी रविकिरण जैन विशिष्ट अतिथि होंगे। रविवार को सिविल लाइंस स्थित एक होटल में हुई गुफ़्तगू कार्यकारिणी की बैठक में यह तय किया गया।
गुफ़्तगू संस्था के सचिव नरेश कुमार महरानी ने बताया कि ‘21वीं सदी के इलाहाबादी’ नामक पुस्तक में अमिताभ बच्चन, मोहम्मद कैफ, शम्सुर्रहमान फ़ारूक़ी, अमरकांत, दूघनाथ सिंह, डॉ. राज बवेजा, प्रो. राजेंद्र कुमार आदि समेत कुल 106 लोगों को शामिल किया गया है। कार्यक्रम के दौरान इन सभी 106 लोगों को ‘21वीं सदी के इलाहाबादी सम्मान’ प्रदान किया जाएगा। इसके अलावा इसी दिन नरेश कुमार कुमार महरानी की पुस्तक ‘मेरी तल्खि़यां’ और शगुफ़्ता रहमान ‘सोना’ की पुस्तक ‘अक्षर-अक्षर गढ़कर’ का भी विमोचन किया जाएगा।
बैठक में गुफ़्तगू के अध्यक्ष इम्तियाज़ अहमद ग़ाज़ी, प्रभाशंकर शर्मा, अनिल मानव, शैलेंद्र जय, संजय सक्सेना, नीना मोहन श्रीवास्तव, अर्चना जायसवाल, दयाशंकर प्रसाद, शिवाजी यादव, राज जौनपुरी, अफसर जमाल आदि मौजूद रहे।



