बेटी बचाओ, बेटी पढाओ पर महा सम्मेलन 25 को

प्रयागराज। भाजपा की वरिष्ठ नेत्री माला सिंह की अध्यक्षता में शुक्रवार को सिविल लाइंस में बैठक हुई। इस दौरान 25 नवंबर रविवार को अलोपीबाग स्थित सरदार पटेल संस्थान के सभागार में बेटी बचाओ बेटी पढाओ पर विशाल सम्मेलन शाम पांच बजे से शुरू होगा।

इसमें वरिष्ठ भाजपा नेत्री और प्रभारी अध्यक्ष जिला पंचायत श्रीमती केशरी देवी पटेल, भाजपा नेता इं योगेश मौर्या, शहर उत्तरी के विधायक इं हर्षवर्द्धन बाजपेयी, चायल विधायक संजय गुप्ता, प्रदेश महामंत्री किसान मोर्चा रमेश कुमार पाण्डेय, भाजपा महानगर अध्यक्ष अवधेश गुप्ता, महा संपर्क अभियान प्रमुख विभूति नारायण सिंह, श्रीराम जी केशरवानी, पदम जायसवाल सह संयोजक आजीवन सहयोग निधि काशी क्षेत्र एवं श्रीमती प्रेमलता गुप्ता पूर्व पार्षद सहित अन्य प्रमुख लोग शामिल होकर विचार व्यक्त करेगे।

भाजपा नेत्री माला सिंह ने कहा कि इस महा सम्मेलन में बडी संख्या में जिले के कार्यकर्ता सहित बडी संख्या में क्षेत्रीय लोग शामिल होकर आयोजन को सफल बनायेगे। कहा कि इस दौरान बेटी बचाओ बेटी पढाओ के संदेश को जन-जन के माध्यम से लोगो के घर-घर तक पहुंचाया जायेगा।
इसके माध्यम से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ के हाथो को मजबूत किया जायेगा। इस दौरान बैठक में श्रीमती प्रेमलता गुप्ता पूर्व जिला अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी, वर्षा अरोड़ा, कृष्णा पावा, संगीता चोपड़ा, अंजु, सुनीता कथुरिया, शशी अरोरा, बीना भाटिया, दर्शना कथुरिया, मनजीत कौर, विजेता, मनोजा, किरण शुक्ला, रेखा खत्री ,अर्चना, चांदनी, अनीता अरोरा, उमा, चांदनी,स्वीटी सभरवाल, किरण शर्मा, अलका नय्यर, दर्शना ठाकुर, सरोज गुप्ता, नीलम, सुमन सहित बडी संख्या में क्षेत्रीय महिलाएं बैठक में शामिल हुई।
सभी ने एक स्वर में आयोजन को सफल बनाने की शहर और जिले के महिलाओ से अपील किया है।




