महापौर गणेश केसरवानी ने उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य को दिव्य एवं भव्य कुंभ 2025 की स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया
महापौर गणेश केसरवानी ने उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य को दिव्य एवं भव्य कुंभ 2025 की स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया

- तीर्थो की राजा की तरह चमक दमक रहा प्रयागराज- केशव प्रसाद मौर्य
- उपमुख्यमंत्री ने घर-घर रंगोली बनाने की अभियान का किया शुभारंभ
प्रयागराज ( अनुराग दर्शन समाचार ) । नगर निगम प्रयागराज के द्वारा महापौर गणेश केसरवानी के नेतृत्व में जमुना क्रिश्चियन इंटर कॉलेज मैदान में चल रहे चार दिवसीय विश्व की सबसे बड़ी रंगोली कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने नगर निगम प्रयागराज के द्वारा बनाई गई विश्व की सबसे बड़ी रंगोली बनाकर प्रयागराज का नाम विश्व पटल पर स्थापित करने को लेकर सराहना व्यक्त की।
इस अवसर पर उन्होंने घर-घर रंगोली बनाने का अभियान का शुभारंभ किया।
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि घर-घर रंगोली अभियान स्वच्छता के प्रति प्रयागराज की नई कीर्तिमान को स्थापित करेगा। महापौर गणेश केसरवानी ने स्वच्छता के प्रति जो संकल्प लिया था वो पूरा कर रहे हैं। हमें उनके साथ कदम से कदम मिलाकर स्वच्छ प्रयागराज की नींव को गढना है। उन्होंने कहा कि प्रयागराज का दिव्य एवं भव्य कुंभ 2025 का मेला दुनिया के लिए आकर्षण बन रहा है जिसके लिए डबल इंजन की सरकार प्रयागराज की गरिमा और महिमा के अनुरूप कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि आज प्रयागराज तीर्थो के राजा की तरह चमक एवं दमक रहा है और सरकार के द्वारा दुनिया के कोने-कोने से लोगों को प्रयागराज होने वाले महाकुंभ के लिए आमंत्रित किया जा रहा है।
इसके पूर्व महापौर गणेश केसरवानी ने आए हुए मुख्य अतिथि उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य एवं विशिष्ट अतिथियों को दिव्य एवं भव्य कुंभ 2025 की स्मृति चिन्ह देकर अंग वस्त्रम पहनाकर सम्मानित किया और कहा कि प्रयागराज स्वच्छता को लेकर पूरी दुनिया के लिए मॉडल बनेगा और लीडर शिप करेगा। इसके लिए हम सभी को स्वच्छता के प्रति निरंतर प्रयास करते रहना होगा
प्रवक्ता राजेश केसरवानी ने बताया कि अवसर पर उपमुख्यमंत्री एवं महापौर ने प्रयागराज की विशाल रंगोली को विश्व में विश्व में सभी रिकार्ड को तोड़ते हुए गिनीज का बुक लंदन में नाम अंकित होने पर बधाई दी और रंगोली बनाने वाली सुप्रसिद्ध कलाकार शिखा शर्मा एवं उनकी पूरी टीम को सम्मानित किया।
इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष वीके सिंह, विधायक हर्षवर्धन बाजपेई, एमएलसी सुरेंद्र चौधरी, गिरि बाबा,पार्षद किरन जायसवाल, सुनीता चोपड़ा, पार्षद शिवसेवक सिंह, आनंद घिल्डियाल, वरुण केसरवानी, राजेश केसरवानी, प्रमोद मोदी, नीरज गुप्ता रुद्रसेन जायसवाल, मुकेश कसेरा, पंकज जायसवाल, सुरेंद्र यादव सूबेदार भारतीय, विश्वास रावत, सोनू पाठक, अमित सिंह बबलू बबलू रघुवंशी, रणविजय सिंह डब्बू, बाल राज पटेल, संजय कुमार एवं भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे।



