Latestइलाहाबाद समाचार

सांसद नागेंद्र प्रताप सिंह ने लिया धान खरीदी केंद्रों का जायजा

प्रयागराज l फूलपुर के सांसद नागेंद्र प्रताप सिंह पटेल ने आज विधानसभा फाफामऊ एवं सोराव क्षेत्र में भ्रमण कर विभिन्न धान क्रय केंद्रों में धान की खरीद का जायजा लिया l

जहाँ किसानों ने धान की खरीद न होने एवं कुछ विशेष किस्म के धान की खरीद की बात बतायी l सपा सांसद श्री पहुंचे तो वहां मौजूद किसानों ने बताया कि यहां सिर्फ धान की मंसूरी किस्म की खरीद की जा रही है, जबकि इस किस्म को क्षेत्रीय किसान कम पैदा करते हैं l

अन्य किस्मों की धान को व्यापारियों के हाथ में औने पौने दाम में बेंचने के लिए मजबूर हैं l केंद्र पर मौजूद कर्मियों ने बताया कि यहां कुल 6000 कुंतल के सापेक्ष अभी तक मात्र 360 कुंतल धान की खरीद की गई है l

इसी तरह एग्रो के केंद्र पर 37000 कुंतल के सापेक्ष 529कूंतल,विपडन केंद्र होलागढ़ में 6000 कुंतल के सापेक्ष 380कूंतल, जामख़ुरी में 421 कुंतल तथा हरीगंज सोराव में महज 322 कुंतल धान खरीदा गया है l जबकि सरकार द्वारा निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप यह खरीद एक प्रतिशत भी नहीं है l

सपा सांसद नागेंद्र प्रताप सिंह पटेल ने भाजपा पर किसान विरोधी होने का अरोप लगाते हुए कहा कि पूर्व सपा सरकार में किसानों को उनके फसल के सही दाम भी मिले और उन्हे किसानों को कोई दिक्कत नहीं हुई जबकि भाजपा सरकार में किसान मारा – मारा फिर रहा है l

रबी की बुवाई जोरों पर है मगर खाद उपलब्ध नहीं है l  सपा सांसद के साथ पूर्व मंत्री हीरामणि पटेल, जिला महासचिव दूधनाथ पटेल, दान बहादुर मधुर, संजय पटेल, संजय पटेल, अशोक यादव आदि मौजूद रहे l उक्त जानकारी दान बहादुर मधुर प्रवक्ता सपा इलाहाबाद ने दी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button