Latestइलाहाबाद समाचारदेशप्रदेश

भाजपा नेताओं ने मेजा से गंगापार पक्के पुल निर्माण के मुद्दे पर जनता को झूठे आश्वाशन दिए- सुशील तिवारी

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। उत्तर प्रदेश किसान कांग्रेस के उपाध्यक्ष सुशील तिवारी ने गंगापार से यमुनापार को जोड़ने वाले गंगापुल का मुद्दा फिर गरमा दिया है। सुशील ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, परिवहन मंत्री नितिन गडकरी और सांसद रीता जोशी को टैग करते हुए पोस्ट किया है। की भाजपा नेताओं ने मेजा से गंगापार पक्के पुल निर्माण के मुद्दे पर जनता को झूठे आश्वाशन दिए,जबकिं पुल निर्माण की दिशा में कोई मजबूत पहल नही की गई। उल्लेखनीय है कि पक्के पुल निर्माण के लिए किसान कांग्रेस पदाधिकारियों के संग सितंबर 2019 में सुशील तिवारी ने 18 दिन तक क्रमिक अनशन किया था, किसान कांग्रेस के तत्कालीन रास्ट्रीय अध्यक्ष नाना पटोले के निर्देश पर रास्ट्रीय उपाध्यक्ष श्याम पांडेय ने जूस पिला कर श्री तिवारी का अनशन तुड़वाया था,
इसके तत्काल बाद ही व्यापार बोर्ड के उपाध्यक्ष ने सर्किट हाउस में पत्रकार वार्ता के दौरान 2 पुलों के स्वीकृति का दावा करते हुए जल्द ही पुल निर्माण प्रारम्भ होने की बात की थी,लेकिन आज तक उपरोक्त पुल निर्माण के सम्बन्ध में कोई जानकारी सामने नही आई। हालांकि 2 अक्टूबर 2019 को एक दिवसीय सदन में जनता के आकोश को देखते हुए विधायक मेजा नीलम करवरिया ने इस मुद्दे को उठाया अवश्य लेकिन लेकिन सफलता मिली नही। गौर तलब है कि 2019 लोक सभा चुनाव के पहले अपनी गंगा यात्रा में कांग्रेस महासचिव श्रीमती प्रियंका गांधी वाड्रा ने भी गंगा पर पक्के पुल की आवश्यकता पर बल दिया था।

Related Articles

Back to top button