Latest

राजमणि कोलअसहायों की सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है –विधायक राजमणि कोल

दिव्यांगों को उपकरण वितरण करके मनाया प्रधानमंत्री का जन्मदिन

कोरांव,प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार) । गुरुवार को विधायक राजमणि कोल ने दिव्यांगों को उपकरण का वितरण करके देश के पीएम नरेन्द्र मोदी का जन्मदिन मनाया ।देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 70वे जन्मदिन पर क्षेत्रीय वि धायक राजमणि कोल ने नगर पंचायत कार्यालय में गुरुवार को दिव्यांगों के बीच में उपकरणों का वितरण किया ।इस दौरान 35 लोगों को ट्राई साइकिल, 12 लोगों को व्हीलचेयर, 35 लोगों को बैसाखी व अन्य उपकरण प्रदान किए गए ।इस दौरान विधायक ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में पूरे विश्व पटल पर हिंदुस्तान कि एक बेहतर छबि बन चुकी है देश के करोड़ों लोगों का प्यार और आशीर्वाद उनके साथ है हम सभी की कामना है कि वह इसी तरह से आम जनमानस की सेवा में मजबूती के साथ लगे रहे ।इस दौरान प्रमुख रुप से नगर पंचायत के चेयरमैन नरसिंह केसरी ,जिला उपाध्यक्ष अजीत सिंह ,रामेश्वर पटेल ,संजय पटेल ,रवि द्विवेदी ,गोविंद मिश्र ,श्याम बाबू केसरी, रामकृष्ण केसरी ,तारा शंकर पांडे, विधायक पीआरओ रामाश्रय शुक्ला ,मुकेश कोल विधायक प्रतिनिधि ,भोला सिंह ,अनिल मिश्रा सहित भारी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे ।दिव्यांगों ने उपकरण प्राप्त करने के बाद स्थानीय विधायक एवं चेयरमैन के साथ-साथ देश के प्रधानमंत्री का भी आभार जताया ।इसी क्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस के अवसर पर सेवा सप्ताह कार्यक्रम के तहत अनुसूचित मोर्चा के जिला महामंत्री संतोष कोल ने पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर पथरताल हनुमान मंदिर एवं महुआ व धाम सुभाष में स्वच्छता अभियान चलाया। इस दौरान प्रमुख रूप से सुमित पांडे,पंकज द्विवेदी,विजय कोल,राजेश कुमार, कृष्ण कुमार पांडेय,आकाश तिवारी,शिवकांत विश्वकर्मा, मनीष तिवारी आदि शामिल रहे ।

Related Articles

Back to top button