Latest

रामलीला कमेटी महासंघ की दारागंज बड़ी कोठी मे सभा संपन्न

तीन प्रस्ताव पास, ( अनंत पांडे ) प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। श्दारागंज रामलीला कमेटी के तत्वाधान में आज दारागंज स्थित बड़ी कोठी के रामलीला कमेटी महासंघ की एक महत्वपूर्ण बैठक महासंघ के अध्यक्ष फूलचंद दुबे की अध्यक्षता में संपन्न हुई। जिसमें महासंघ में पदाधिकारियों को दायित्व प्रदान किया गया। तत्पश्चात विभिन्न रामलीला कमेटी के सदस्यों के समक्ष आगामी रामलीला वा किस तरह से इस करोना कॉल में रामलीला कराई जाए उस पर व्यापक विचार मंथन हुआ। मंथन के पश्चात तीन प्रस्ताव महासंघ की ओर से पास किया गया ।जिसमें सर्वप्रथम पश्चिम बंगाल में जिस तरह से वहां की दुर्गा कमेटियों को ₹50000 का आर्थिक सहयोग प्रदान किया गया है। उसी तरह से रामलीला करने वाली कमेटियों को भी प्रदेश सरकार सम्मानजनक आर्थिक सहयोग दें। दूसरा रामलीला कमेटी की जमीन व स्थान को जो अवैध कब्जे मैं हो गया है उस को मुक्त कराया जाए। तीसरा प्रस्ताव वर्तमान करोना काल में किस तरह से रामलीला कराई जाए इसका प्रशासन जल्द से जल्द दिशा निर्देश दें ।उक्त तीन प्रस्ताव के पश्चात महासंघ के अध्यक्ष के द्वारा महासंघ की कमेटी गठित की गई जिसमें तीन मुख्य संरक्षक बनाए गए ।जिसमें सर्वप्रथम जगतगुरु शंकराचार्य स्वामी वासुदेवानंद सरस्वती महाराज ,अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष नरेंद्र गिरी महाराज, तीसरा श्री श्री 1008 स्वामी हर चैतन्य ब्रह्मचारी जी को। तीन संरक्षक बनाए गए जिसमें प्रथम विनोद चंद्र दुबे, द्वितीय श्री मधु चकाहा तृतीय श्री लालता प्रसाद पांडे ।उपाध्यक्ष के रूप में श्री कुल्लू यादव , बीवी दुबे, रत्नेश मिश्रा , संजीव कुमार बाजपेई ,श्र

आरएलडी दुबे। प्रवक्ता वह मीडिया प्रभारी के रूप में तीर्थराज पांडेय बच्चा भैया कोषा अध्यक्ष ,के रुप में श्री जितेंद्र गौड़ ,संयुक्त मंत्री के रूप में श्री राम सुख यादव, श्री उमेश मिश्रा ,श्री नयन कुशवाहा श्री अरविंद पांडे ,उप मंत्री श्री हीरालाल यादव, श्री राहुल यादव व्यवस्थापक, ठाकुर रंजन सिंह जन संपर्क प्रमुख सुधीर द्विवेदी, राजेंद्र कुमार तिवारी दुकान दो संयोजक बनाए गए हैं एक यमुनापार एक गंगा पार राकेश जयसवाल संयोजक यमुनापार विजय कुमार गुप्ता संयोजक गंगा पार। कार्यकारिणी के दो सदस्य बनाए गए जिसमें आशीष बाजपेई एवं श्री दिलीप केसरवानी दायित्व प्रदान करने के पश्चात अपने अध्यक्षीय संबोधन में फूल चंद दुबे ने कहा की प्रयागराज की अति प्राचीन रामलीला कमेटियों को आज इस ऐतिहासिक बड़ी कोठी के प्रांगण में संगठित किया गया। और सभी कमेटियों के सदस्यों को इस महासंघ में पदाधिकारी बनाकर उन को जोड़ा गया है ।कमेटियों का दुख दर्द महासंघ का दुख दर्द होगा। प्रवक्ता तीर्थराज पांडेय ने कहा की एकता में ताकत होती है। वर्तमान संकट काल में सभी कमेटियों का साथ आना एक सुखद संयोग है ।जो आने वाले वर्षों में भी एकजुट होकर रामलीला संदर्भ में आवाज उठाती रहेगी।

Related Articles

Back to top button