एयरफोर्स के बाद BSF की कार्रवाई, सीमा में घुसे पाकिस्तान के ड्रोन को मार गिराया

न्यूज डेसक। PoK में एयरफोर्स की कार्रवाई के बाद पाकिस्तान में हड़कंप मच गया है. भारतीय वायुसेना की ओर से किए गए हमले के बाद पाकिस्तान ने एक ड्रोन गुजरात में भेजा, जिसे BSF ने मार गिराया.
पाकिस्तान का ये ड्रोन कच्छ में भारत-पाकिस्तान सीमा पार कर आया था. ड्रोन वायुसेना से एयरबेस के पास उड़ रहा था, लेकिन मुस्तैद बीएसएफ जवानों ने इसे तुरंत तबाह कर दिया.
पाकिस्तान के इस ड्रोन को गिराने के बाद बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स ने इसे जब्त कर लिया है.
आपको बता दें वायुसेना के 12 मिराज विमानों ने मंगलवार देर रात 3.30 बजे पीओके में घुसकर जैश के 5 ठिकाने तबाह कर दिये, जिसमें 200 से ज्यादा आतंकी मारे गए हैं. ये हमले बालाकोट, चकोटी और खैबर पख्तूनवा में हुए हैं.
वायुसेना की इस कार्रवाई के बाद भारत सरकार ने जानकारी दी है कि सबसे बड़ा हमला बालाकोट में किया गया, जहां जैश का सबसे बड़ा आतंकी कैंप तबाह कर दिया गया. इसे मसहूद अजहर का साला यूसुफ अजहर चला रहा था. वायुसेना की इस कार्रवाई के बाद भारत सरकार ने जानकारी दी है कि सबसे बड़ा हमला बालाकोट में किया गया, जहां जैश का सबसे बड़ा आतंकी कैंप तबाह कर दिया गया. इसे मसहूद अजहर का साला यूसुफ अजहर चला रहा था.



