प.राम चन्द्र मिश्र मेमोरियल पब्लिक स्कूल मे टैगोर जयंती व मातृ दिवस धूमधाम से मनाया

Q( अनुराग शुक्ला ) प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। आज विद्यालय मे जूनियर क्लास के बच्चों ने मातृ दिवस के उपलक्ष्य मे रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किये । सर्वप्रथम बच्चों ने अपनी अपनी माताओं का चरण वंदन किया और अपने हाथ से बनाये हुए कार्ड और गुलाब का पुष्प अपनी अपनी माताओं को भेंट किया । ” तू कितनी अच्छी है मेरी प्यारी माँ ” के गीत पर बच्चों ने डांस प्रस्तुत किया और सभी का दिल जीत लिया । उपप्रधानाचार्य अमित मिश्रा ने सभी माताओं का स्वागत कर मातृ दिवस की शुभकामनाएं दी। निदेशक सुभाष मिश्रा ने माता पिता को जीवन मैं सर्वोपरि स्थान देने की बात रखी साथ ही सभी को धन्यवाद प्रेषित किया । इसी के साथ विद्यालय के सीनियर क्लास के बच्चों ने श्री रवीन्द्र नाथ टैगोर की जयंती पर संगोष्ठी का आयोजन किया सर्व प्रथम टैगोर जी की फ़ोटो पर शिक्षकों और बच्चों ने पुष्पांजलि कर उनका वंदन किया । टीचर चेतना चौहान ने टैगोर जी की जीवनी पर प्रकाश डाला साथ ही बच्चों ने उनके जीवन परिचय , उनकी रचनाओं और प्रतिभाओं के बारे मे भाषण प्रस्तुत किया । हर्ष सिंह , प्रफुल्ल मिश्रा , आदर्श तिवारी , सुप्रिया साहू , अंकित सिंह , साहिल और साक्षी सिंह ने भाषण प्रस्तुत किया । बच्चों ने टैगोर जी की रचनाओं मे ” राष्ट्रगान ” को सुंदर , अदभुत और गोरवान्वित करने वाला बताया । कार्यक्रम मे विद्यालय के निदेशक सुभाष मिश्रा उपप्रधानाचार्य अमित मिश्रा श्रीमती चेतना चौहान , मिस जरीन अलीम ,दिलीप द्विवेदी दीपक यादव इत्यादि शिक्षकों की उपस्थिति रही ।



