देश

आज़ादी के 75 वर्ष के उपलक्ष्य मे सपा का 9 अगस्त से 15 अगस्त तक घर घर तिरंगा लगाओ अभियान

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। भारत की आज़ादी के 75 वर्ष पूर्ण होने पर सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के आहृवान पर समाजवादी पार्टी द्वारा 9 अगस्त से घर घर तिरंगा लगाने का अभियान शुरु होगा जो 15 अगस्त तक जारी रहेगा। घर घर तिरंगा लहराने को लेकर आज चौक महानगर कार्यालय पर निर्वतमान महानगर अध्यक्ष सैय्यद इफ्तेखार हुसैन की अध्यक्षता मे और निर्वतमान महानगर महासचिव रवीन्द्र यादव रवि के संचालन मे वरिष्ठ नेताओं समस्त प्रकोष्ठो व विधान सभा के पदाधिकारियों संग बैठक कर कार्यक्रम को लेकर रुप रेखा तय्यार की गई।तिरंगे के साईज़ और आकार पर भी मंत्रणा की गई।बैठक मे सभी से सुझाव मांगे गए।वहीं आगामी नगर निकाय चुनाव व सदस्यता अभियान पर भी चर्चा की गई।बड़ी संख्या मे उपस्थित सपा नेताओं ने भाजपा के अमृत महोत्सव पर भी चुटकी ली कहा जो गोडसे के मानने वाले और अंग्रेज़ों के हाँथ की कठपुतली बन कर देश का सत्यानाश कर रहे हैं। वह तिरंगे का महत्व क्या जाने। सपा महानगर द्वारा शहर के तीनों विधान सभा मे लगभग 40 हज़ार तिरंगा झण्डा घरो दूकानो व प्रतिष्ठानों मे लगाने का लक्ष्य है।बैठक मे नगर निकाय चुनाव लड़ने वाले आवेदनकर्ताओं ,विधान सभा व लोकसभा प्रत्याशीयों को झण्डा लगाने मे सहयोग करने और सदस्यता अभियान को ज़ोर शोर से चलाने की ज़िम्मेदारी सौंपने की बात कही गई।

Related Articles

Back to top button