प्रयागराज। लोहिया चौराहे से 12 बजे शुरु हुआ समाजवादी पार्टी के फूलपुर व इलाहाबाद संसदीय क्षेत्र से समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी पंधारी यादव व राजेन्द्र सिंह पटेल के समर्थन मे निकला रोड शो लगभग 20 किलोमीटर का फासला तय कर सांय 4:30 पर बैरहना पहुँच कर सम्पन्न हुआ।रथ पर डिम्पल यादव,जया बच्चन,पूनम सिन्हा,रिचा सिंह, पंधारी यादव,राजेन्द्र सिंह पटेल,के के श्रीवास्तव सवार लोगों का जगहाँ जगहाँ लोगों ने फूल वर्षा कर स्वागत किया।डिम्पल यादव ने बीच बीच मे लोगों का उत्साह बढाते हुए मोदी पर शब्दबाण से जमकर कटाक्ष किया तो लोगों ने ताली बजा कर हामी भी भरी।हज़ारों मोटर साईकिल और चार दर्जन लकज़री गाड़ीयों के क़ाफले के साथ हज़ारों की संख्या में कार्यकर्ता पैदल रोडशो मे शामिल रहे।रोडशो शुरु होने से पहले प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल,पंधारी यादव,ज़िलाध्यक्ष कृष्णमूर्ति सिंह यादव,महानगर अध्यक्ष सै०इफ्तेखार हुसैन,रामवृक्ष यादव,पूर्व सांसद नागेन्द्र पटेल,नगर महासचिव योगेश यादव,ज़िला मीडिया प्रभारी दान बहादुर सिंह मधूर,महानगर मीडिया प्रभारी सै०मो०अस्करी आदि ने डॉ लोहिया की मूर्ति पर माल्यार्पण कर रोडशो मे शामिल हुए।सुभाष चौराहा पहुँचते पहुँचते पूर्व विधायक सत्यवीर मुन्ना, रविन्द्र यादव,सन्दीप यादव,रोहित यादव,आक़िब जावेद,रॉबिन लोहिया,रेहान अहमद,राहूल सिंह आदि सैकड़ो बाईक लेकर रोडशो मे सम्मीलित हुए।गिरजाघर पर रामवृक्ष यादव व रवि यादव के नेत्रित्व मे पुष्प वर्षा से स्वागत किया गया।ओवर ब्रिज से रोडशो के शहर के पुराने इलाक़े मे प्रवेश करते ही रेलवे स्टेशन तीराहे पर शहर पश्चिमी विधान सभा अध्यक्ष विक्रम सिंह पटेल,अभिमन्यू सिंह पटेल,प्रभात कुमार तथा खुलदाबाद चौराहे पर ज्योन्टि यादव,पीयुश सिंह पटेल,बसपा नगर अध्यक्ष चौधरी सईद अहमद,इसरार अन्जुम, सबीहा मोहानी, खुशनूमा बानो,सचिन दास के नेत्रित्व में नूर उल्लाह रोड व बैरियर चौराहे पर पूर्व विधायक हाजी परवेज़ अहमद,शहर दक्षिणी विधान सभा अध्यक्ष मो०ग़ौस,पूर्व पार्षद अब्दुल समद,सैफ फरीदी,नदीम अली,अटाला चौराहे पर पूर्व पार्षद सरफराज़ अहमद,पार्षद अनीस अहमद मुज़फ्फर बाग़ी अतरसुय्या चौराहे पर अल्पसंख्यक सभा के महानगर अध्यक्ष शाहिद प्रधान,नेहा यादव,शिव यादव,मो०इसराइल,महबूब उसमानी,शबी हसन,औन ज़ैदी,आबिद नियाज़ी आदि ने मशीन द्वारा गुलाब के फूलों व रंगीन व चमकीली काग़ज़ी फूलों से ज़ोरदार स्वागत किया। वहीँ रोड शो पाँच बजने से पहले ही बहराना चौराहा पर सम्पन्न हो गया।
Related Articles
Check Also
Close
-
रायबरेली में लगे ‘प्रियंका लापता’ के पोस्टरOctober 23, 2018




