देश

वृद्ध माताओं को वस्त्र भेंट कर नरेंद्र सिंह ने अखिलेश यादव के दीर्घायु होने का मांगा आशीर्वाद!

प्रयागराज। अखिलेश यादव के जन्मदिवस पर मेजा के भड़ेवरा में आयोजित हुआ साड़ी वितरण कार्यक्रम! .१०१वृद्ध माताओं को साड़ी भेंट कर अनोखे अंदाज में मनाया गया पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का जन्मदिन।
मेजा, प्रयागराज l समाजवादीपार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के 46 वें जन्मदिन पर सपा नेता नरेंद्र सिंह ने भड़ेवरा में बृहद कार्यक्रम आयोजित कर अपने नेता का जन्म दिन मनाया ।


इस अवसर पर 101 माताओं को वस्त्र भेंट कर एवं भोजन कराकर श्री नरेंद्र सिंह ने अपने चहेते नेता के दीर्घायु होने और तमाम राजनैतिक ऊंचाइयों को हासिल करते हुए आगामी 2022 में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में प्रदेश की बागडोर संभालने के लिए आशीर्वाद मांगा l
सपा के पूर्व प्रदेश सचिव श्री नरेंद्र सिंह ने इस मौके पर कहा कि “अखलेश यादव वर्तमान समाजवादी आंदोलन के महानायक एवं इस देश के भविष्य हैं।” तथा समाजवाद के प्रणेता डॉ राममनोहर लोहिया, मा. मुलायम सिंह यादव, स्व जनेश्वर मिश्र, आदि नेताओं, के आचरण को आत्मसात् करते हुए समाजवाद की परम्परा को आगे बढ़ाने में श्री अखिलेश यादव जी सतत् संघर्षशील हैं l प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में अपने पूर्व कार्यकाल में उन्होंने जो एतिहासिक फैसले लिए वह देश की राजनीति में नजीर बन गए l समाज के हर वर्ग खासकर किसानों, युवाओं, छात्र – छात्राओं, की बेहतरी, अल्‍पसंख्यकों, पिछड़ों, दलितों, समाज के कमजोर तबके के कल्याण की तमाम सारी योजना लागू कर उन्हें समाज की मुख्य धारा में शामिल करने का प्रयास किया जिसकी चर्चा आज भी हो रही है। . .कार्यक्रम मे उपस्थित सभी माताओं ने सपा नेता नरेन्द्र सिंह एवं पूर्व प्रधान श्रीमती अनीता सिंह की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए खूब आशीर्वाद दिया। इस कार्यक्रम मे प्रमुख रूप से फिरोज़ खान,प्रेमचंद यादव, सन्त बक्स सिंह, हर्षित मिश्रा, बाबू नन्दन यादव बड़कऊ, अरूण कुमार शर्मा, योगेन्द्र यादवपरवेज हुसैन, सुहैल खान, सुरेश पाठक, विजय बहादुर कुशवाहा, रमाकान्त यादव, दशरथ कुशवाहा, राजेश कुमार शर्मा, पन्ना लाल, दिलराजी देवी, इन्द्रावती,शिवकुमारी,नौरंगी देवी,सुशीला देवी, फुलवन्ती देवी, बब्बी देवी,अमरावती देवी, जयकल्ली देवी सहित कई मातायें उपस्थित रही।

.
.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button