देश
समर क्रिकेट प्रशिक्षण शिविर के लिये रजिस्ट्रेशन शुरू
प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार ) । 8 से 16 वर्ष तक के बालक व बालिकाओं के लिए एक माह का ग्रीष्मकालीन क्रिकेट प्रशिक्षण शिविर 24 मई से डीएवी कालेज मैदान पर प्रारम्भ होगा। इसके लिये रजिस्ट्रेशन प्रारंभ हो गया है।
शिविर में एनआईएस कोच परवेज़ आलम क्रिकेट की बारीकियां बताएंगे, साथ ही पूर्व रणजी खिलाड़ी केबी काला, आशीष विंस्टन जैदी, जावेद खान, एनआईएस क्रिकेट प्रशिक्षक देवेश मिश्रा द्वारा भी भाग लेने वाले खिलाड़ियों को बल्लेबाजी, गेंदबाजी, क्षेत्ररक्षण, फिजिकल, साइकोलाजिकल व योगा की टिप्स व ट्रेनिंग सुबह एवं सत्र में दी जाएगी। कैम्प में भाग लेने हेतु इच्छुक खिलाड़ी शाम 4 से 6 बजे तक मुख्य प्रशिक्षक परवेज आलम (7007218630) से सम्पर्क कर रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं।



