FEATUREDLatestLetest

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत 101 जोड़ों को मंत्री नंद गोपाल नन्दी ने दिया आशीर्वाद

प्रयागराज। के पी कम्यूनिटी हाल, प्रयागराज में 101 जोड़ो का विवाह सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी ,और महापौर अभिलाषा गुप्ता ने शिरकत की । कार्यक्रम में जिलाधिकारी भानु चंद्र गोस्वामी,नगर आयुक्त उज्ज्वल कुमार भी मौजूद रहे ।सामूहिक विवाह योजना में 101 जोड़ो का विवाह सम्पन्न हुआ जिसमे मुख्य रूप से 95 हिन्दू जोड़े और 6 मुस्लिम जोड़े मौजूद रहे। मंत है। योजना के अंतर्गत अब तक प्रदेश में हजारो जोड़ों का विवाह संपन्न हो चुका है।

गांव के गरीब परिवार को भी पूरा सम्मान मिले और किसी बेटी की खुशी में कोई कमी न हो सरकार इसके लिए प्रतिबद्ध है इसलिए ऐसे आयोजन नियमित करवाये जाते हैं। मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नन्दी और प्रयागराज की महापौर अभिलाषा गुप्ता नन्दी ने सभी जोड़ो को अपनी तरफ से एक साड़ी और आभूषण भी भेंट किया।

मंत्री जी ने सभी समाज सेवी संस्थाओं से अपील किया कि सरकार इस योजना के तहत सभी को 51000 रुपये का योगदान देती है अगर समाज के सशक्त लोग आगे आये तो हर बेटी को भरपूर मदद की जा सकेगी।

मंत्री नंद गोपाल नन्दी ने कहा कि विवाह में मदद के अलावा सरकार आपके स्वास्थ्य और सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है आयुष्मान योजना के तहत आप अपनी स्वस्थ्य योजना का लाभ ले सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button