FEATUREDLatestLetestNewsPoliticsSports

जिसको नहीं मिला गुरु उसका जीवन नहीं हुआ शुरू-केशव प्रसाद मौर्य

प्रयागराज। वायुयान द्वारा कान्हा की नगरी मथुरा से गुरु का आशीर्वाद प्राप्त करने के उपरांत वायुयान द्वारा पुलिस लाइन पहुंचे जहां कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया अपने दो दिवसीय प्रवास में आज प्रथम दिन सर्किट हाउस पहुंचकर कार्यकर्ताओं का कुशल क्षेम पूछ अभिवादन स्वीकार करते हुए लोगों की समस्याओं से भी रूबरू हुए तत्पश्चात गऊघाट ओम नमः शिवाय आश्रम पहुंच आयोजित गुरु पूर्णिमा महोत्सव के कार्यक्रम में सम्मिलित होकर आरती करने के उपरांत बाघमबारी गद्दी पहुंचकर परम पूज्य नरेंद्र गिरी जी महाराज का माल्यार्पण कर आशीर्वाद प्राप्त किया तत्पश्चात पूज्य शंकराचार्य वासुदेवानंद जी महाराज के अलोपी बाग स्थित आश्रम पहुंचकर महाराज श्री का भी आशीर्वाद प्राप्त किया


उक्त अवसर पर उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि गुरु का स्थान सबसे उच्च होता है उन्होंने गुरु की महिमा का बखान करते हुए जीवन को अंधकार से निकालकर प्रकाश की ओर ले जाने वाला बताया साथ ही साथ उन्होंने कहा कि जिसे नहीं मिला गुरु उसका जीवन नहीं हुआ शुरू गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर उन्होंने प्रयागराज एवं प्रदेश वासियों को बधाई देते हुए गुरु के बताए हुए मार्ग पर चलने का आवाहन किया


उन्होंने संवाददाताओं से वार्ता करते हुए कुछ दिन पूर्व प्रयागराज जिले में गोवंश की आकस्मिक मृत्यु पर शोक प्रकट करते हुए कहा कि सरकार उसके कारण और निवारण दोनों को लेकर संवेदनशील है और संसाधन उपलब्ध कराने के लिए सरकार कटिबद्ध है जिससे घटना की पूर्णावृत्ति ना हो सके उन्होंने श्रावण मास प्रारंभ होने पर आस्था और श्रद्धा से शिव भगवान पर जल चढ़ाने के लिए पूरे प्रदेश में कांवरियों की सुरक्षा व्यवस्था की पूरी चिंता उत्तर प्रदेश सरकार बनने के बाद से हर वर्ष कर रही है और उनको अच्छी सुविधा भी उपलब्ध हो और पुष्प वर्षा का कार्यक्रम अनवरत चलता रहेगा साथ ही डीजे बनाने की छूट दी गई है जिससे अध्यात्मिक यात्रा में अच्छा वातावरण बना रहे
नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष उत्तर प्रदेश सरकार के परिवहन मंत्री स्वतंत्र देव सिंह के प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर उन्होंने उन्हें कुशल संगठक बताया प्रदेश को सपा बसपा कांग्रेस मुक्त करने हेतु अग्रिम शुभकामना भी उनको दी


उक्त अवसर पर विधायक संजय गुप्ता पूर्व विधायक गुरु प्रसाद मौर्य सुरेंद्र चौधरी आशीष गुप्ता विक्रमजीत सिंह भदौरिया राजू पाठक रवि केसरवानी कुंज बिहारी श्यामचंद दिनेश पटेल अरुण अग्रवाल मीडिया प्रभारी पवन श्रीवास्तव मनोज कुशवाहा विनय मिश्रा सिंटू दिलीप श्रीवास्तव अशोक चौधरी कविता पटेल संदीप चौहान कुशाग्र श्रीवास्तव सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button