बाबा रामदेव ने कहा-धारा 370 हटना करोड़ों भारतीयों के लिए गौरव का क्षण

प्रयागराज। योग गुरु बाबा रामदेव के आज हुए चित्रकूट दौरे के दौरान उन्होंने आज कुछ पल प्रयागराज में भी बिताया बाघमबारी मठ के महंत नरेंद्र गिरी के विशेष निवेदन पर पहुंचे बाबा रामदेव ने आश्रम में पढ़ रहे बच्चों को अपना आशीर्वाद दिया और प्रसाद ग्रहण किया ।

इस दौरान उन्होंने मीडिया से रूबरू होते हुए बताया कि केंद्र सरकार के द्वारा सरदार पटेल के बाद देश की राजनीति में जम्मू कश्मीर से धारा 370 को हटाने का बहुत ही साहसिक व दूरदर्शी शांतिप्रिय निर्णय लिया गया है इसका मैं स्वागत करता हूं यह करोड़ों भारतीयों के लिए बहुत ही सुखद निर्णय मन को आह्लाद करने वाला निर्णय है इसके लिए देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जितनी तारीफ की जाए उतनी कम है ।

निश्चित रूप से इस के हटने से कश्मीर में शांति बहाली आएगी। अयोध्या मुद्दे पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण सर्वोच्च न्यायालय के फैसले से होगा मुझे नहीं लगता कि सर्वोच्च न्यायालय इसमें अब किसी भी तरह की देरी करेगा फिर भी यदि न्यायालय निर्णय सुनाने में विलंब करता है तो यह बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है ।
मुझे नहीं लगता कि न्यायालय देरी करेगा और हो सकता है दिन पर दिन चल रही सुनवाई के बाद आने वाले एक-दो महीने में निर्णय आ जाए फिर भी अगर विलंब होता है तो संसद के लिए है अंत में उन्होंने न्यायालय पर पूरा भरोसा जताया और फैसला जल्द आने की उम्मीद जताई अपने वार्तालाप के दौरान उन्होंने पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के निधन पर शोक संवेदना प्रकट करते हुए कहा कि उनका व्यक्तित्व चरित्र व नेतृत्व भारत की राजनीति में आने वाली पीढ़ियों के लिए युगो तक याद किया जाएगा। उनका कुशल नेतृत्व देश के लिए एक धरोहर था धर्म आध्यात्म के क्षेत्र में उन्हें काफी रुचि थी



