इलाहाबाद समाचारगंगा तट सेजरा हट के

एक्टर और वाइल्ड फोटोग्राफर मनु पुरवार 23 को होंगे सम्मानित

प्रयागराज। एक्टर, फोटोग्राफर, विल्ड लाइफ फोटोग्राफी और फैशन के क्षेत्र में काफी कम समय में नाम रोशन करने वाले मनु पुरवार को हरीश्याम मानव कल्याण शिक्षा एवं शोध संस्थान अम्बेडकर विहार चौफटका, प्रयागराज 23 सितम्बर को सम्मानित करने जा रहा है।

मनु को यह सम्मान कमिश्नर प्रयागराज डा आशीष कुमार गोयल और आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी जी महराज किन्नर अखाडा प्रदान करेगे। मनु को हाल ही में मुम्बई में आयोजित इण्टर नेशनल फिल्म फेस्टिवल समारोह में मनु  को शार्ट फिल्म कटेगरी में फिल्म राबटा के लिए बेस्ट एक्टर के अवार्ड से सम्मानित किया गया।

मनु पुरवार ने फैशन फोटोग्राफी में भी बालीवुड की कई हस्तियों का फैशन फोटो शूट किया है। इसमें मशहूर कोरियोग्राफर सरोज खान है। विल्ड लाइफ में भी पंछियों पर अदभुत कार्य किया है। इनकी विल्ड लाइफ से संबंधित प्रदर्शनी इविवि, उत्तर मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केन्द्र प्रयागराज, दिल्ली, मुम्बई, बंगलुरू सहित अन्य प्रमुख शहरों में लग चुकी है। मनु पुरवार की शार्ट फिल्म लाइफ इज ए कैमरा भी प्रदर्शित हो चुकी है।

मनु ने एक्टिंग , फैशन फोटोग्राफी और वाईल्ड लाइफ फोटोग्राफी में सराहनीय कार्य किया है जो युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है। मनु पुरवार ने युवाओं को आगे बढने के लिए प्रेरित करते हुए कहा है कि जिन्दगी में संघर्ष से घबराये नही बल्कि धैर्य के साथ आराम से आगे बढे और सफलता आपके कदम चूमेगी। मनु ने कहा कि किसी भी सफलता का कोई शार्ट कट नही होता है बल्कि संघर्ष से मिली सफलता बहुत दूर तक और ऊंचाईयों पर इंसान को ले जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button