Latestइलाहाबाद समाचार

इलाहाबाद में एक ही परिवार के चार लोगों की हत्या से सनसनी

इलाहाबाद। संगमनगरी इलाहाबाद में हत्याओं का सिलसिला रुकने का नाम नहीं ले रहा है. शुक्रवार को सोरांव थाना क्षेत्र के बिगहिया इलाके में एक ही परिवार के चार लोगों की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई. पूरे परिवार की हत्या से इलाके में दहशत का माहौल है.

सोरांव थाना अंतर्गत हाइवे के पास बिगहिया गांव में शुक्रवार की सुबह सूरज निकलते ही पूरे गांव में हड़कंप मच गया, मामला यह था कि एक ही परिवार के चार लोगों की नृशंस हत्या कर दी गई थी, ।

बताया जाता है कि दुबिया पांडे के घर में बीती रात अज्ञात हमलावरों ने उनकी पत्नी कमलेश्वरी देवी बेटी किरन दमाद प्रताप नारायण तथा उनका नाती विराट की धारदार हथियार से वार करके हत्या कर दी सूचना मिलते ही मौके पर ऐसो सोरांव के साथ आला अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच गए और जांच पड़ताल में जुट गए सीओ सोरांव से फोन से बात करने पर उन्होंने बताया कि प्रथम दृष्टया बीती रात अज्ञात बदमाशों ने घर में घुसकर थोड़ी बहुत लूटपाट की है। लेकिन अभी कुछ कहा नहीं जा सकता हर पहलू से जांच पड़ताल की जा रही है। हो सकता है कि घरेलू संपत्ति तथा जमीनी विवाद भी हो सकता है। पुलिस ने चारों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है

मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस हत्या की जांच में जुटी है. मरने वालों में बुजुर्ग महिला, उसकी बेटी, दामाद और नाती शामिल हैं. बता दें इलाहाबाद में हत्याओं का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है. लगातार हो रही आपराधिक घटनाओं से जिले के लोग सहमे हुए हैं. पुलिस अपराध रोकने में पूरी तरह से नाकाम साबित हो रही है.

इससे पहले गुरुवार को झूंसी थाना क्षेत्र स्थित न्यायनगर पार्क में एक युवक ने बीटीसी छात्रा की गोली मरकर हत्या कर दी. हत्या के बाद युवक ने खुद को भी गोली से उड़ लिया. दोनों की लाशें अगल-बगल पड़ी मिली. पुलिस के मुताबिक प्रेम प्रसंग के मामले में हत्या के बाद खुदकुशी की गई है.

4 सितम्बर को इलाहाबाद में एक हिस्ट्रीशीटर ने अपने बेटों के साथ मिलकर रिटायर्ड दरोगा की लाठी डंडों से पीट-पीटकर बेरहमी से हत्या कर दी. रिटायर्ड दारोगा की पिटाई का सीसीटीवी फुटेज भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button