देश

माघ मेला 2020 : मण्डलायुक्त ने तैयारियों का निरीक्षण किया, दिए दिशा निर्देश


प्रयागराज। मण्डलायुक्त डाॅ0 आशीष कुमार गोयल ने त्रिवेणी सभागार में माघ मेले की तैयारियों की समीक्षा की तथा राष्ट्रीय राजमार्गों सहित अन्य विभागों की सड़कों को दुरूस्त किये जाने, पर्याप्त बिजली व्यवस्था किये जाने, चैराहों व मूर्तियों आदि की सफाई किए जाने आदि के सम्बन्ध में सख्त निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि अनावश्यक रूप से सड़कों अथवा सर्विस लेन को कदापि न बंद किया जाए तथा जहां पर आवश्यक हो वहां रेलवे बैरियर या गेट के संबंध में रेलवे के अधिकारियों से समन्वय बनाकर मार्गों को जनमानस हेतु सुगम बनाया जाय। मण्डलायुक्त ने उपस्थित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि जिले से जुड़े हुए सभी राष्ट्रीय राजमार्गों को माघ मेले से पूर्व गड्ढ़ामुक्त बनाकर आने वाले श्रद्धालुओं के लिए सुगम बनाया जाए तथा अंदरूनी मार्गों की मरम्मत का कार्य भी 15 दिन के अंदर पूर्ण कर लिया जाए। उन्होंने प्रयागराज विकास प्राधिकरण, नगर निगम, पी0डब्लू0डी0 आदि विभागों के अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि सभी सड़कों तथा राजमार्गों का निर्माण/मरम्मत कार्य 15 दिन में पूरा करे रिपोर्ट प्रस्तुत करें तथा सड़कों पर मार्किंग आदि का कार्य भी करायें।
मण्डलायुक्त ने कहा कि डिवाइडर, फुटपाथ, चैराहों, रेलिंग, लगाई गई मूर्तियों आदि की साफ-सफाई कराकर उन्हें चमकाया जाये ताकि मेले के दौरान आने वाले श्रद्धालुओं के बीच स्वच्छता के संदेश का और अधिक प्रसार हो सके और समस्त जन प्रयागराज से सफाई का मंत्र लेकर जाए। उन्होंने पर्यटन विभाग द्वारा लगवाई गई फसाड लाइटों का निरीक्षण कराकर खराब लाइटों को बदलवाने के निर्देश दिये तथा प्रयागराज विकास प्राधिकरण को एयरपोर्ट के दोनों ओर सड़कों पर उचित विद्युत व्यवस्था कराने के निर्देश दिये। साथ ही नैनी पुल लगाई गई लाइटों को भी जांचकर खराब लाइटों को बदलवाने/सही करवाने के निर्देश दिये।

मण्डलायुक्त ने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया है कि बिना स्वीकृति के कोई भी अधिकारी अवकाश का उपयोग नहीं करेेगा और ना ही कोई मुख्यालय से बाहर जायेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button