नागेशवर घाम शिविर में मनाया गया गणतंत्र दिवस, जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी महेशाश्रम जी महाराज ने किया ध्वजारोहण
प्रयागराज। धर्म नगरी प्रयाग की पावन भूमि पर चल रहे माघ मास मेले में स्थित नागेशवर घाम शिविर में 71 वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर ध्वजारोहण श्री दण्डी सन्यासी परिषद के संरक्षक श्रीमद् जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी महेशाश्रम जी महाराज के द्वारा किया गया।

इस अवसर पर धर्म क्षेत्र में पधारे संत जनों व कल्प वासीयों को संबोधित करते हुए श्री मद् जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी महेशाश्रम जी महाराज ने कहा कि जिस तरह से हम अपने धार्मिक त्योहार श्रद्धा और विश्वास के साथ मनाते हैं राष्ट्रीय पर्व में भी आम जनमानस की भागीदारी होनी चाहिये।

इस अवसर पर अखिल भारतीय दण्डी सन्यासी परिषद के अध्यक्ष ब्रहमा आश्रम महाराज ने कहा कि ये समय देश विरोधी ताकतों को परास्त करने का है महामंत्री शंकर आश्रम महाराज ने कहा हमें संगठित होकर देश ओर धर्म के लिए काम करना है। इस अवसर पर राष्ट्रगान के पश्चात मिठाई बांटी गई अन्य संत महात्मा व कल्पवासी मोजुद थे।




