Latestइलाहाबाद समाचार

कामाख्या संस्थान के शिविर पंडाल में भव्य पूजन के पश्चात ध्वजारोहण, संकर्षण जी महाराज का भव्य स्वागत

प्रयागराज। आज माघ मेला प्रयागराज में माँ कामाख्या संस्थान के शिविर पंडाल में भव्य पूजन के पश्चात झंडोतोलन श्री संकर्षण जी महाराज ने किया । वहां माँ कामाख्या परिवार के सैकड़ो भक्तों ने महाराज जी को भारतीय जनता पार्टी , उत्तर प्रदेश के प्रदेश परिषद सदस्य बनाये जाने पर बधाईयां दीं एवं माल्यार्पण किया।

इस अवसर पर महराज जी ने गणतंत्र दिवस पर बोलते हुये वीरगति को प्राप्त शहीदों को श्रंद्धाजलि दी तथा समस्त नागरिकों से अपील किया C A A का समर्थन करने के लिये और कहा कि एक राष्ट्र में एक संविधान,एक निशान और एक विधान तथा सबकी पहचान होना ही चाहिये। श्री गुरु जी ने सरकार की गंगा यात्रा की सराहना करते हुये माँ गंगा को स्वच्छ रखने की अपील की। कूड़ा विसर्जन के लिये मना किया। सिंगल यूज पालीथिन को यूज करने से मना किया।

इस अवसर पर विनय श्रीवास्तव, गाँधी जी, धनराज मिश्रा, गुरु प्रसाद, राजू तिवारी, रिंकू, संतोष पांडेय, अंशु पांडेय, आर. के.सिंह, दिलीप चतुर्वेदी, वीरेंद्र तिवारी, अंशुमान पांडेय, आचार्य अजय जी रागिनी श्रीवास्तव व अन्य जन उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button