Latest

अब 13 नहीं सिर्फ तीन काम करेंगे परिषदीय स्कूलों के शिक्षक

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। परिषदीय स्कूलों के शिक्षकों को अभी तक इलाहाबाद हाईकोर्ट ने बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने कहा है कि उत्तर प्रदेश में परिषदीय स्कूलों के शिक्षक गैर शैक्षणिक काम नहीं करेंगे। उनसे सिर्फ चुनाव, जनगणना और आपदा से जुड़े काम ही लिए जाएंगे। अभी तक शिक्षकों से पढ़ाई के अलावा 13 अन्य कार्य लिए जाते थे।
हाईकोर्ट के इस निर्णय का जिले के शिक्षकों ने स्वागत किया है। उनका कहना है कि अब वह स्कूल में बच्चों को ठीक से पढ़ा सकेंगे। शिक्षक संगठनों की बहुत दिनों से चल रही मांग पूरी हुई है। देखा जाए तो जिले में कुल प्राइमरी स्कूलों की संख्या 2756 है। इनमें से 722 उच्च प्राथमिक तथा 2034 प्राथमिक विद्यालय हैं। इन स्कूलों में दो लाख 84 हजार बच्चे शिक्षा गहण कर रहे हैं। हाईकोर्ट के निर्णय का शिक्षकों ने स्वागत किया है।

Related Articles

Back to top button