प्रदेश

युग युगांतर तक याद किया जाएगा डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी का बलिदान – गणेश केसरवानी

भाजपाइयों ने डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर किया वृक्षारोपण
प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। भाजपा महानगर प्रयागराज के तत्वाधान में नेता नगर कीडगंज पार्क में डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 120 वीं जयंती मनाई गई इस अवसर पर वृक्षारोपण प्रभारियों को सम्मानित करते हुए दिलीप जायसवाल पार्क में वृक्षारोपण अभियान चलाया गया
कार्यक्रम का शुभारंभ डॉक्टर श्याम प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण कर राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम का गायन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए भाजपा महानगर गणेश केसरवानी ने कहा कि डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी स्वतंत्र भारत के प्रथम क्रांतिकारी थे उनका बलिदान युग युगांतर तक याद किया जाएगा उन्होंने सत्ता को ठोकर मारकर राष्ट्र की एकता अखंडता और संप्रभुता की रक्षा के लिए और कश्मीर को अखंड भारत का हिस्सा बनाने के लिए धारा 370 और कश्मीरी परमिट का विरोध करते हुए आंदोलन के तहत अपने प्राणों की आहुति दे दी लेकिन उनके बलिदान के बाद भी यह सिलसिला रुका नहीं और आगे भारतीय जनता पार्टी के नेताओं ने एवं कार्यकर्ताओं ने उनकी लड़ाई लड़ते हुए नरेंद्र मोदी की सरकार के द्वारा 5 अगस्त 2019 को भारत से धारा 370 को हटाकर उनके सपनों को साकार करने का कार्य किया
इस अवसर पर काशी क्षेत्र के उपाध्यक्ष अवधेश चंद्र गुप्ता श्रीमती निर्मला पासवान पूर्व उपमहापौर मुरारी लाल अग्रवाल रणजीत सिंह डॉ रमा सिंह डॉक्टर एलएस ओझा शशि वार्ष्णेय शशिकांत तिवारी ज्ञानेश्वर शुक्ला राजेंद्र मिश्रा शैलेंद्र मौर्य ने कहा कि डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी का जीवन हम सब के लिए मार्गदर्शन हैऔर उन्हीं के आदर्शों पर चलकर उनके सपनों का भारत बनाएंगा। इस अवसर पर कार्यक्रम की संयोजिका वरिष्ठ पार्षद किरन जायसवाल ने आए हुए समस्त अतिथियों को अंगवस्त्रम पहनाकर सभी को सम्मानित किया। इस अवसर पर भाजपा मीडिया प्रभारी राजेश केसरवानी ने बताया कि कार्यक्रम के शुभारंभ करने से पूर्व दिलीप जायसवाल पार्क में सभी अतिथियों ने वृक्षारोपण किए और बताया कि लगभग 14 दिनों से चल रहे वृक्षारोपण अभियान के तहत 13481 वृक्ष भारतीय जनता पार्टी के द्वारा लगाए गए जिस का समापन आज करते हुए मंडल के अध्यक्ष एवं वृक्षारोपण प्रभारियों का सम्मान किया गया।

Related Articles

Back to top button