Latestइलाहाबाद समाचारदेशप्रदेश

Pryagraj: मंजिल को अपना मान लिया जो मान लिया वो ठान लिया

Pryagraj: डीआईओएस ने जीजीआईसी कटरा के नये सत्र नया सवेरा कार्यक्रम में हुए शामिल

Pryagraj: मंजिल को अपना मान लिया जो मान लिया वो ठान लिया  डीआईओएस पीएन सिंह ने राजकीय बालिका इंटर कॉलेज कटरा में यूपी बोर्ड की पहल छात्राओं को अभिप्रेरित करने के उद्देश्य से चलाये जा रहे अभिनव कार्यक्रम “नए सत्र में नया सवेरा” के छात्राओं के साथ प्रार्थना-सभा में शामिल होकर अत्यंत प्रेरणादायक संवाद किया ।

प्रार्थना सभा में जीजीआईसी प्रधानाचर्या श्रीमती शशिबाला चौधरी एवं डीआईओएस पीएन सिंह एवं समस्त विद्यालय परिवार शामिल रहा। प्रार्थना स्टाल पर राष्ट्रगीत, प्रार्थना, प्रतिज्ञा, सुविचार, समाचार वाचन, सामान्य ज्ञान प्रनोत्तरी एवं राष्ट्रगान हुआ । प्रार्थना सभा के उपरांत छात्राओ की प्रेरणादायक पंक्ति ‘जब आखों में अरमान लिया, मंजिल को अपना मान लिया, फिर मुश्किल क्या फिर आसान क्या, जो मान लिया वो ठान लिया’ कि पंक्ति को जिला विद्यालय निरीक्षक पीएन सिंह ने इंगित करते हुए विद्यालय परिवार को सफलता कैसे मिली, इसके लिए पांच मूलों को बताया ।

टाइम मैनेजमेंट (समय प्रबंधन)
लाइफ मैनेजमेंट (जीवन प्रबंधन)
अनुशासन पठान पाठन योजना
करियर गाइडेंस / लक्ष्य प्राप्ति

इस पुरे संवाद कार्यक्रम में छात्राओं ने उत्साहपूर्वक परिभाग किया, तथा सन्देश को आत्मसात करने के लिये प्रतिबद्धता दिखाई, संवाद के उपरांत जिला विद्यालय निरीक्षक ने प्रधानाचार्या एवं शिक्षिकाओं के साथ गुणवक्तापूर्ण शिक्षण इवन जॉयफुल लर्निंग के साथ शिक्षण अधिगम सम्प्राप्ति हेतु शिक्षिकाओं के साथ संवाद किया तथा उक्त कार्यों की सम्प्राप्ति के लिये मार्गदर्शन प्रदान किया।

Related Articles

Back to top button