प्रयागवाल तीर्थ पुरोहित समाज ने किया मुख्यमंत्री के निर्णय का स्वागत

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )।अखिल भारतीय तीर्थ पुरोहित महासभा एवं तीर्थ पुरोहित प्रयागवाल समाज के तत्वावधान में समाज के स्थाई कार्यालय श्री ओमकारेश्वर मंदिर यमुना बैंक रोड पर तीर्थ पुरोहितों ने की बैठक। बैठक की अध्यक्षता महासभा के राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष रामकृष्ण तिवारी ने किया । बैठक में उत्तर प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के द्वारा प्रदेश के समस्त बड़े – छोटे प्रसिद्ध तीर्थों में ( पुरोहित कल्याण बोर्ड ) को बनाने का आदेश जारी करने का उपस्थित प्रयागवालों ने हृदय से स्वागत किया है। महासभा के राष्ट्रीय महासचिव चन्द्रनाथ चकहा मधु ने कहा की मुख्यमंत्री के द्वारा बनाये जा रहे पुरोहित बोर्ड स्वागत योग्य है। तीर्थ की प्राचीनता को ध्यान में रखते हुए सरकारकार्य आगे बढ़े स्थानीय तौर पर तीर्थ पुरोहित सरकार का पूरा सहयोग करेंगे। संयोजक श्रवण कुमार शर्मा ने कहा कि सरकार का फैसला बहुत ही सराहनीय है हमें पूरा भरोसा हैं कि इस बोर्ड के माध्यम से तीर्थों व तीर्थ पुरोहितों की रूपरेखा बदलेगी । हमारा मुख्यमंत्री से आग्रह है कि बोर्ड के गठन में स्थानीय तौर तीर्थ पुरोहितों को भी उसमें शामिल किया जाय। ता की तीर्थ के अनुरूप ही उसे विकसित किया जा सके। मंत्री माधवानन्द शर्मा ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री का हृदय से आभार कि उन्होंने हर वर्ग की तरह तीर्थ पुरोहितों पर भी ध्यान दिया। प्रयागवाल समाज के अध्यक्ष अमितराज वैद्य ने कहा कि मै सरकार से अनुरोध करता हूं कि प्रयागवाल समाज के गरीब तपके को भी जीवन यापन हेतु सरकारी नौकरी व अन्य सरकारी योजनाओं से लाभान्वित होने का अवसर प्रदान करें । अंत में बैठक की अध्यक्षता कर रहे। रामकृष्ण तिवारी ने बैठक में उपस्थित सभी तीर्थ पुरोहितों को धन्यवाद ज्ञापित किया। बैठक का संचालन संवरिया पान्डेय ने किया। उक्त अवसर पर संरक्षक हरिजगन्नाथ शास्त्री, चन्द्रनाथ चकहा मधु जी , रामकृष्ण तिवारी, श्रवण कुमार शर्मा, माधवानन्द शर्मा, सुरेश तिवारी, असीम भारद्वाज, विजय मिश्रा, रसिक तिवारी, गोकुल पाठक राकेश शर्मा, गोपाल काला, राज पान्डेय, बलराम शर्मा, गौतम पान्डेय, राहूल तिवारी, अविरल मिश्रा, सुमित मिश्रा, अभिषेक शर्मा, शिवम मिश्र, अभिषेक पान्डेय,अनन्त पाण्डेय आदि प्रयागवाल तीर्थ पुरोहित उपस्थित रहे।



