Latest

लूट के मुकदमे में वांछित आरोपी को चौकी प्रभारी कोहड़ार ने गिरफ्तार कर भेजा जेल

 

चौकी प्रभारी कोहड़ार की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी

मेजा,प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार) । डीआईजी एसएसपी प्रयागराज सर्वश्रेष्ठ त्रिपाठी द्वारा वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी करने के लिए दिए गए निर्देश पर मेजा इंस्पेक्टर अरुण कुमार चतुर्वेदी के नेतृत्व में चौकी प्रभारी कोहड़ार विनोद कुमार सिंह ने लूट के मुकदमे में चल रहे वांछित आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की। शनिवार की सुबह मुखबिरी की सटीक सूचना पर चौकी प्रभारी कोहाड़र विनोद कुमार सिंह ने लूट के मुकदमे में वांछित आरोपी ताज मोहम्मद,पुत्र मो इबरार निवासी धधुवा थाना खीरी को गिरफ्तार किया ।उक्त प्रभारी ने बताया कि आरोपी को एनटीपीसी तिराहे के पास से लूट के मोबाइल के साथ गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।बतादें की पिछले कई दिनों से लगातार चौकी प्रभारी कोहड़ार विनोद कुमार सिंह एक्शन में दिख रहे है।क्षेत्र में हो रहे अवैध शराब गांजा जैसे कारोबार को प्रतिबंधित करने के बाद अब वांछित अपराधियों पर लगाम लगाई जा रही है।पुलिस की लगातार ताबड़तोड़ कार्रवाई से क्षेत्र में अपराधियों को पैर पसारने की जगह नहीं मिल रही।अपराधियों के ऊपर कार्रवाई में तेजी देखने को मिल रही ऐसा कोई दिन नहीं जिस दिन चौकी प्रभारी कोहड़ार विनोद कुमार सिंह की कार्रवाई ना हो हर रोज एक से बढ़कर एक गुड वर्क सामने आ रहा है।पुलिस टीम की सक्रियता का असर क्षेत्रवासियों को देखने को मिला आम जनमानस में चर्चाएं जोरों पर है।वर्तमान चौकी प्रभारी कोहाड़र विनोद कुमार सिंह के आगे अपराधी माफियाओं की चाल नहीं चल पा रही है।अपराधियों के हर मंसूबे को नाकाम करते हुए उन पर अंकुश लगाने में सफलता हासिल कर रहे हैं।

Related Articles

Back to top button