कुलभास्कर आश्रम का वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता एवं पुरस्कार वितरण समारोह संपन्न

खुशबू सरोज और पंकज यादव चैंपियन
(अनुराग शुक्ला )
प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। केपी ट्रस्ट के 150 वां वर्ष स्थापना समारोह के तत्वाधान में कुलभास्कर आश्रम कृषि इंटर कॉलेज प्रयागराज का वार्षिक खेलकूद एवं पुरस्कार वितरण समारोह विधिवत केपी ग्राउंड प्रयागराज में संपन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के केपी ट्रस्ट के यशस्वी अध्यक्ष चौधरी जितेंद्र नाथ सिंह रहे। विशिष्ट अतिथि ट्रस्ट के महामंत्री सुनील दत्त कौटिल्य तथा कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय प्रबंध समिति के उपाध्यक्ष प्रशासन सुरेश चंद श्रीवास्तव जी रहे विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ प्रमोद कुमार श्रीवास्तव ने अतिथियों का स्वागत करते हुए विद्यालय की प्रगति आख्या प्रस्तुत की और बताया की कुलभास्कर आश्रम कृषि इंटर कॉलेज कृषि के क्षेत्र में प्रतिष्ठित विद्यालय के रूप में अपनी उपस्थिति पूरे देश में दर्ज करा रहा है यहां के छात्र विदेशों में अपनी योग्यता का परचम लहरा रहे हैं विद्यालय विगत वर्षों में अपनी शैक्षिक गुणवत्ता और पठन-पाठन के दृष्टि से प्रयागराज में उत्कृष्टता की ओर अग्रसर है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि चौधरी जितेंद्र सिंह ने विद्यालय के प्रगती और विकास में पूर्ण सहयोग करने का आश्वासन दिया इसी के साथ 29 नवंबर 2021 को संपन्न जनपद स्तरीय निबंध प्रतियोगिता के सीनियर और जूनियर वर्ग के विजेताओं को स्मृति चिन्ह और प्रमाण पत्र व पुरस्कार द्वारा सम्मानित किया गया सीनियर वर्ग में कुलभास्कर इंटर कॉलेज की छात्रा श्रद्धा प्रथम रही वहीं जूनियर वर्ग में ज्वाला देवी के छात्र मृदुल बाजपेई प्रथम स्थान पर रहे विद्यालय के मेधावी छात्रों को भी मेडल द्वारा सम्मानित किया गया। खेलकूद प्रतियोगिता में विभिन्न इवेंट में प्रतिभाग करने वाले छात्रों को मेडल और प्रमाण पत्र द्वारा सम्मानित किया गया जिन की सूची निम्न वत है- कार्यक्रम में विशेष रूप से विद्यालय प्रबंध समिति के अतिरिक्त सचिव पन्ना श्रीवास्तव समिति के सदस्य पंकज श्रीवास्तव एडवोकेट सुधीर श्रीवास्तव तथा वरिष्ठ शिक्षक नेता शैलेश पांडे सुरेंद्र प्रताप सिंह देशराज पटेल पंकज मिश्रा अनूप श्रीवास्तव सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। संचालन विद्यालय के खेल प्रवक्ता डॉक्टर बृजेश खरे ने किया।




