आर्य कन्या में कैरियर काउन्सिलिंग कार्यक्रम

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। आर्य कन्या महाविद्यालय प्रांगण में आज आई.आई. एल.एम. एकेडमी ऑफ हॉयर लर्निंग की तरफ से ‘कैरियर काउन्सिलिंग कार्यक्रम’ का आयोजन हुआ। प्रो0 देवेश ने सबसे पहले छात्राओं को इन्टरप्रेन्योरशिप, स्किल इण्डिया एप्पल, फ्लिपकार्ट आदि से परिचित कराया। उन्होनें स्टार्ट-अप, आत्मनिर्भर का अर्थ बताते हुए सूर्यकेन्द्रित वृत्त के बारे में सम्पूर्ण जानकारी दी और बताया कि व्यक्ति के जीवन में क्यों’ का महत्वपूर्ण स्थान है। इसी सन्दर्भ में उन्होनें ‘मल्टी टास्किंग’ का अर्थ बताया। उन्होने छात्राओं को प्रोजेक्टर के माध्यम से पूरी जानकारी दी। आशीष कश्यप ने छात्राओं की क्विज प्रतियोगिता करवाई जिसका परिणाम शीघ्र घोषित होगा। प्राचार्या, प्रो0 अर्चना पाठक ने छात्राओं को स्वरोजगार के महत्व को बताया। डायरेक्टर, डॉ0 रमा सिंह ने अपने वक्तव्य में आत्मनिर्भर भारत में छात्राओं की अनिवार्य भूमिका पर बल दिया। डॉ0 रेनू जैन ने सभी का परिचय देते हुए स्वागत किया एवं आभार-ज्ञापन श्रीमती माधुरी यादव ने किया। इस अवसर पर डॉ0 ममता गुप्ता, डॉ0 हेमलता श्रीवास्तव, डॉ0 दीपशिखा श्रीवास्तव, सुश्री अर्पिता, श्रिया एवं मनन सिंहल उपस्थित रहें।


