संगम नगरी प्रयाग पहुंचे CM योगी आदित्यनाथ, लिया संतो से आशीर्वाद
प्रयागराज, ( अनुराग शुक्ला) । आज माघ मेला क्षेत्र का उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भ्रमण किया ।मुख्यमंत्री योगी जी पुलिस लाइन से माघ मेला महावीर मार्ग पर स्थित नृत्य गोपाल दास के आश्रम पहुंचे।


महंत नृत्य गोपाल दास से मुलाकात करने के पश्चात खाकचौक महावीर मार्ग स्थित सतुआ बाबा सेवाश्रम पहुंचे । जहां महामंडलेश्वर संतोष दास सतुआ बाबा से मुलाकात की।
मुख्यमंत्री श्री योगी ने सतुआ बाबा आश्रम से निकालकर त्रिवेणी मार्ग स्थित पुरी के शंकराचार्य निश्चलानंद महाराज जी के यहां आशीर्वाद लिया ।

उसके पश्चात त्रिवेणी रोड स्थित श्री शंकराचार्य वासुदेवानंद जी महाराज के आश्रम पहुंचे । स्वामी श्री शंकराचार्य जी महाराज का आशीर्वाद प्राप्त किया। शंकराचार्य आश्रम से निकल कर सीएम संगम क्षेत्र पहुंचे, जहां गंगा का आरती की।


गंगा आरती के पश्चात अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष नरेंद्र गिरी महाराज के आश्रम पहुंचे नरेंद्र गिरी महाराज ने उन्हें शाल ओढ़ाकर स्वागत अभिवादन किया मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के साथ योगगुरु आनंद गिरी भी मौजूद थे।


उसके पश्चात एनसीटीसी द्वारा आयोजित कार्यक्रम में भाग लिया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के साथ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह मौजूद रहे।

मंच पर जनशक्ति मंत्री डॉ महेंद्र सिंह, मंत्री राजेन्द्र सिंह उर्फ मोती सिंह मौजूद थे। इसके अलावा भाजपा सांसद डॉ रीता बहुगुणा जोशी व सांसद केसरी देवी पटेल, मेजा विधायक नीलम करवरिया जिला पंचायत अध्यक्ष रेखा सिंह, गणेश केसरवानी महानगर अध्यक्ष सहित भाजपा के कई वरिष्ठ नेता मंच पर मौजूद थे।


