महर्षि भारद्वाज वेद विद्या समिति के द्वारा 35 बच्चों का उपनयन संस्कार
प्रयागराज। महर्षि भारद्वाज वेद विद्या समिति के द्वारा विश्व हिंदू परिषद कार्यालय केशर भवन में आयोजित यज्ञोपवीत संस्कार में 35 बच्चों का उपनयन संस्कार हुआ दिल्ली से आए आचार्य चंद्रभान गुरु जी के सानिध्य में उपनयन संस्कार संपन्न हुआ ।

महर्षि भरद्वाज विद्या समिति के उपस्थित वेद विद्यालय प्रमुख श्री शंभू नाथ जी आचार्य सुनील शर्मा जी आचार्य पंकज शर्मा जी आचार्य मोहित पांडेय आचार्य अमित जी आचार्य दीपक अवस्थी जी अचार्य सुशील पांडे जी आचार्य राकेश श्रीवास्तव जी आचार्य हरिओम जी महर्षि भरद्वाज वेद विद्या समिति के अध्यक्ष डॉ आरएन मिश्र जी सदस्य वीके मित्तल जी एवं विश्व हिंदू परिषद के पदाधिकारियों में सुनील सिंह, राजीव मिश्र, प्रांत संगठन मंत्री मुकेश कुमार, धीरेंद्र कुशवाहा, गौरव जायसवाल, सुरेश अग्रवाल, अश्वनी मिश्रा विभिन्न जिलों से आए हुए सभी बच्चों के अभिभावक उपस्थित रहे।



