धर्ममाघ मेला विशेषहाेम

साकेत धाम मानव कल्याण ट्रस्ट शिविर में कल्प वासियों एवं श्रद्धालुओं की भारी भीड़

प्रयागराज। माघ मेला 2020 में साकेत धाम मानव कल्याण ट्रस्ट शिविर में कल्प वासियों एवं श्रद्धालुओं की भारी भीड़ शिविर में दिखाई दे रही है ।

भजन कीर्तन के साथ प्रतिदिन अनावृत भंडारा चल रहा है शिविर के आयोजक जगतगुरु राम सुभग दास विनायका बाबा ने बताया तीर्थराज प्रयाग में माघ मेले में आने वाले सभी श्रद्धालुओं एवं मेला कार्य में जुटे सभी जनमानस के लिए भंडारा निशुल्क कराया जा रहा है ।

संस्था का उद्देश्य प्रत्येक मानव जीवन के जन कल्याण के लिए चलाया जाता है जगतगुरु विनायका बाबा ने बताया कि मेला प्रशासन द्वारा पर्याप्त व्यवस्था भी नहीं मुहैया कराई गई जिससे श्रद्धालुओं को एकत्रित करा कर उन्हें भोजन करा सकूं।

इसलिए शिविर के सामने लगे सड़क के किनारे भारी संख्या में साधु संतों और महात्माओं को भोजन दक्षिणा दान करके इस आयोजन को सफल बनाया जा रहा है इस आयोजन में कुछ इस आयोजन में संस्था से जुड़े शिष्य अपनी भूमिका गुप्त दान के रूप में किया करते हैं

जो कि जनहित के लिए होता है वहि साकेत धाम के नेत्रहीन संत हैं जो गंगा की पवित्र धारा में 24 घंटा गंगाजल में रहते हैं और भूत भविष्य वर्तमान की जानकारी बता कर इस माघ मेरे में सभी मानव के जन कल्याण के लिए सिद्ध साबित हो रहा है माघ मेला क्षेत्र में साकेत धाम एक चर्चा का विषय बना हुआ है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button