इलाहाबाद समाचारगंगा तट से

जगद्गुरु शंकराचार्य वासुदेवानंद सरस्वती के राम जन्मभूमि मंदिर निर्माण ट्रस्ट में शामिल होने पर हर्ष

प्रयागराज। आज दिनांक 8.02. 2020 को अखिल भारतीय दंडी संन्यासी प्रबंधन समिति के अध्यक्ष दंडी स्वामी विमल देव आश्रम जी महाराज के दंडी बाड़ा स्थित मठ मछली बंदर शिविर में पूज्य जगद्गुरु शंकराचार्य वासुदेवानंद सरस्वती के राम जन्मभूमि मंदिर निर्माण के ट्रस्ट में भारत सरकार द्वारा सम्मिलित किए जाने के उपलक्ष्य में खुशी का इजहार करते हुए दंडी स्वामी नगर के समस्त दंडी स्वामी एवं भक्त जनो ने पुष्प तथा अबीर गुलाल के साथ होली मिलन समारोह का भव्य आयोजन किया ।

सभा में अखिल भारतीय दंडी स्वामी परिषद के संरक्षक स्वामी महेश आश्रम ने कहा कि हमारे दंडी समाज में किसी भी प्रकार का मन भेद नहीं है कभी कभी मत भेज हो जाता है परंतु हमारे जीते जी पूजा डंडी समाज एक साथ दिखेगा सभी संतों तथा ब्रहमचारीयो ने एक दूसरे को माला पहनाया एवं गुलाब की पंखुड़ियों तथा अभी गुलाल खूब बरसाए गए । मठ मछली बंदर के महंत दंडी स्वामी विमलदेव आश्रम ने सब को साधुवाद देते हुए सभी महंत एवं संतों का सम्मान किया ।

सभा में मुख्य रूप से अखिल भारतीय दंडी स्वामी परिषद के संरक्षक स्वामी महेश आश्रम, अखिल भारतीय दंडी स्वामी परिषद के अध्यक्ष ,स्वामी ब्रह्म आश्रम अखिल भारतीय दंडी स्वामी परिषद के महामंत्री स्वामी शंकरश्रम, स्वामी राजेश्वरश्रम, स्वामी प्रकाशश्रम स्वामी गोविंदश्रम, महेंद्र स्वरूप ब्रह्मचारी, किंकर स्वरूप, जोगेंद्र स्वरूप जी आदि सैकड़ों संत एवं भक्तों उपस्थित रहे अंत मे राष्ट्रीय प्रवक्ता अरविंद स्वरूप ने धन्यवाद ज्ञापन किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button